{"_id":"5fdda53c8ebc3e40fe0c52e8","slug":"cargo-service-will-start-from-gorakhpur-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रेलवे की तरह फ्लाइट से भी भेज सकेंगे माल, जल्द शुरू होगी कार्गो सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रेलवे की तरह फ्लाइट से भी भेज सकेंगे माल, जल्द शुरू होगी कार्गो सेवा
Sat, 19 Dec 2020 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे की ही तरह अब फ्लाइट से भी आप अपना माल भेज सकेंगे। इसे लेकर गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए मालवाहक विमान उड़ान भरना शुरू कर सकते हैं। बाद में इसका विस्तार दूसरे शहरों तक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसका सबसे बड़ा लाभ गोरखपुर एवं उसके आस-पास के व्यापारियों एवं उद्यमियों को होगा, जिनके हर दूसरे या तीसरे दिन कपड़ा व कच्चा माल समेत कई अन्य सामान ट्रकों या मालगाड़ी से गोरखपुर उतरते हैं। कपड़े के ज्यादातर थोक व्यावसायी अपना माल दिल्ली से मंगाते हैं। वहां से यहां माल पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन
रास्ते में जाम या किसी आंदोलन आदि की वजह से कभी-कभी माल फंस भी जाता है। ऐसे में इन व्यापारियों का समय बचेगा। मालवाहक विमान से चंद घंटों के भीतर उनका माल गोरखपुर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
15 किलो वजन तक का सामान ही अपने साथ ले जा पाते हैं यात्री
वर्तमान में यात्री अपने साथ 15 किलो तक के वजन का ही सामान साथ ले जा सकते हैं। इससे अधिक सामान होने पर अतिरिक्त चार्ज देना होता है। कई बार जगह नहीं होने पर विमान कंपनियां अपनी अगली फ्लाइट से यात्रियों का सामान भेजती हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर कारगो सेवा शुरू हो जाने पर माल की ढुलाई आसान हो जाएगी।
रोजाना 2500 यात्री कर रहे सफर, 9 उड़ाने
वर्तमाल में गोरखपुर एयरपोर्ट से छह शहरों के लिए उड़ानें हो रही हैं। इसमें दिल्ली और मुंबई की तीन-तीन व कोलकाता, प्रयागराज, हैदराबाद की एक-एक उड़ान शामिल है। ज्यादातर फ्लाइट फुल रह रही है। एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले रोजाना यात्रियों की औसतन संख्या करीब 2500 है।
गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर वाजपेयी ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी।