फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   carelessness of day should not weigh heavily at night

गोरखपुर मौसम: दिन की बेपरवाही रात में न पड़ जाए भारी, ऐसे में बरतें सावधानी

Mon, 23 Oct 2023 02:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह कुहासा रहेगा लेकिन दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
carelessness of day should not weigh heavily at night
गोरखपुर मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज की गई है। शनिवार/रविवार की रात को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। दिन का अधिकतम तापमान अभी भी 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में दिन में बेपरवाह होकर घर से निकले लोगों के लिए रात भारी पड़ सकती है। रात में ठीकठाक ठंड महसूस हो रही है, जो लापरवाही करने वालों के लिए बडी घातक साबित हो रही है।

विज्ञापन


दिन में भले ही तेज धूप निकल रही है, पर रात में हल्की ठंड सताने लगी है। पिछले दो दिन से शुक्रवार व शनिवार को रात को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। जो शनिवार/रविवार की रात एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 16.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो सोमवार रात और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा।
विज्ञापन


 

रात में तापमान की गिरावट के साथ ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। दिन में आसमान साफ रहने से अभी हल्की गर्माहट बनी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह कुहासा रहेगा लेकिन दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed