फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cancel the bail of the top ten miscreants

टॉप-10 बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं, जेल भेजें : डीके ठाकुर

Mon, 20 Jul 2020 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
cancel the bail of the top ten miscreants
टॉप-10 बदमाशों की जमानत निरस्त कराएं, जेल भेजें : डीके ठाकुर
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के नोडल व एडीजी एटीएस डीके ठाकुर ने अफसरों को जिले के टॉप 10 बदमाशों की जमानत निरस्त कराकर उन्हें दोबारा जेल भेजने का टॉस्क सौंपा है। उन्होंने कहा कि अफसर इन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक्शन प्लान बनाएं। अपराध से कमाई गई उनकी संपत्ति भी कुर्क कराएं। अभियोजन से तालमेल कर सजा दिलाई जाए।
दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को एडीजी ने एनेक्सी भवन में एसएसपी, एडिशनल अफसर और जिले के सभी सर्किल के सीओ के साथ एनेक्सी भवन में बैठक की। उन्होंने टॉप-10 में शामिल एक-एक बदमाशों पर अफसरों से चर्चा की। अफसरों ने उन्हें बताया कि टॉप टेन में शामिल दो वांछित बदमाशों को हाल ही में जेल भेजा गया है। राघवेंद्र यादव को छोड़ बाहर मौजूद अन्य बदमाश जमानत पर हैं। वर्तमान में वे किसी मुकदमे में वांछित नहीं हैं। डीके ठाकुर ने राघवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा। जमानत पर बाहर मौजूद बदमाशों के बारे में कहा कि ये टॉप टेन में शामिल हैं तो उनकी गतिविधियां अच्छी तो नहीं ही होंगी। लिहाजा उनकी जमानत निरस्त कराकर उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने मुकदमों में पैरवी कर जल्द से जल्द ट्रायल पूरी करा सजा दिलाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

नोडल ने कहा कि गवाह अगर मुकदमे में गवाही नहीं दे रहे हैं या मुकर रहे हैं, तो उसके पीछे की मंशा भी समझी जाए। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध और उसपर कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पाक्सो के केस में समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने पर जोर दिया। नोडल डीके ठाकुर ने बताया कि 22-23 जुलाई को वह शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय, एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ कोतवाली वीपी सिंह, सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ गोला श्यामदेव बिंद, सीओ बांसगांव नितेश सिंह, सीओ एलआईयू अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed