फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Campaign for gangster arrested in Gorakhpur after strictness on DIG

यूपी: पहले पुलिस को खोजे नहीं मिल रहे थे बदमाश, सख्ती हुई तो पकड़े जाने लगे फरार गैंगस्टर

Mon, 15 Feb 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
Campaign for gangster arrested in Gorakhpur after strictness on DIG
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपी पहले पुलिस को खोजे नहीं मिल रहे थे, डीआईजी के सख्त निर्देश के बाद अभियान शुरू हुआ तो ताबड़तोड़ पकडे़ जा रहे हैं। पिछले छह महीने में पुलिस गैंगस्टर के 220 आरोपियों को दबोचकर जेल भिजवा चुकी है। इससे यह भी पता चलता है कि पूर्व में पुलिस इन बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर बहुत गंभीर नहीं थी।
विज्ञापन


पिछले छह महीने में 220 बदमाश भेजे गए जेल
जानकारी के मुताबिक, पिछले छह महीने में पुलिस गैंगस्टर के 220 आरोपियों को दबोचकर जेल भिजवा चुकी है। इनमें से कोई एक साल, तो कोई दो साल या उससे भी अधिक समय से फरार चल रहे थे। अभियान से पहले अफसर मातहतों से इन बदमाशों के बारे में जानकारी लेते, तो यही जवाब आता था कि वे इस समय इलाके में मौजूद नहीं हैं। लेकिन, कई वारदात में दोबारा ऐसे लोगों के पकड़े जाने के बाद ऐसा कहने वाले पुलिसकर्मियों की कलई खुल गई। इस बेपरवाही को डीआईजी ने पकड़ लिया। इसके बाद डीआईजी ने गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया और खुद इसकी मानीटरिंग करने लगे।
विज्ञापन

केस एक

7 फरवरी को झंगहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपित गौरीबाजार के सौपरी खुर्द निवासी हरेराम यादव उर्फ करवारू को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

केस दो
12 फरवरी को कैंपियरगंज और पीपीगंज की संयुक्त पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर एक्ट के आरोपित इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। वह आठ महीने से फरार चल रहा था और पुलिस को खोजे नहीं मिल रहा था।

केस तीन
14 फरवरी को गुलरिहा पुलिस ने भटहट निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिव गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। वह दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार दावा भी किया कि वह मिल ही नहीं रहा है।
 
डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब तक गैंगस्टर के 220 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed