फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Camera photo competition and exhibition on By clickers

Clickers: प्रदर्शनी में दिखा एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ, रवि किशन बोले- गोरखपुर विकास की पटकथा लिख रही तस्वीरें

Fri, 18 Aug 2023 10:11 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Aug 2023 10:11 AM IST
सार

प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ लगाए गए हैं। इसमें गोरखपुर की सुंदर तस्वीरों को सहेजकर भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में सहेजने का प्रयास किया गया है। रामगढ़ताल, गोरखनाथ मंदिर, राप्ती नदी के तट, तीज-त्योहार, रीति-रिवाज व वन्य जीवों की तस्वीरों ने जनमानस को आकर्षित किया।

विज्ञापन
Camera photo competition and exhibition on By clickers
फोटोग्राफी देखते सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं क्लिकर्स के संयुक्त तत्वावधान में बदलते गोरखपुर से संबंधित फोटोग्राफ पर आधारित दो दिवसीय ‘‘ट्रांसफार्मिंग गोरखपुर‘‘ विषय पर कैमरा फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर सांसद रवि किशन शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर दुनिया के अन्य देशों की चमक-धमक के बीच अपनी पहचान बना रहा है। गोरखपुर प्रतिभाओं की खान है। गोरखपुर में स्थापित होने वाली फिल्म सिटी में फोटोग्राफर्स को मौका भी देंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि प्रदर्शनी में लगी तस्वीरों में पेरिस जैसे शहरों की झलक दिख रही है।
विज्ञापन


प्रोफेसर हर्ष सिन्हा ने क्लीकर्स की परिकल्पना और उसके उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि बदलाव के क्रम में शहर के बदलते स्वरूप को तस्वीरें ही जिन्दा रखती हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल मिश्रा, विशाल मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, सत्येन्द्र भारती, प्रकृति त्रिपाठी, मारकन्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, जगदम्बा तिवारी, मनोज यादव, आलोक चौरसिया, राकेश उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, राजीव रस्तोगी, कनकहरि अग्रवाल, प्रभाकर शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक संगम दूबे एवं संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ. यशवन्त सिंह राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मासूम को कुचलने का आरोपी स्कूल वाहन चालक गिरफ्तार, ऑटो से उतरते समय हुई थी घटना
 

तस्वीरों में सहेजा गोरखपुर

प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ लगाए गए हैं। इसमें गोरखपुर की सुंदर तस्वीरों को सहेजकर भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत के रूप में सहेजने का प्रयास किया गया है। रामगढ़ताल, गोरखनाथ मंदिर, राप्ती नदी के तट, तीज-त्योहार, रीति-रिवाज व वन्य जीवों की तस्वीरों ने जनमानस को आकर्षित किया।

इसे भी पढ़ें: चिलुआताल के सुंदरीकरण में कम होगा कंक्रीट का इस्तेमाल, बनेगा पर्यटन का नया ठिकाना

पुरस्कार वितरण आज
प्रदर्शनी शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से अपरान्ह 4.30 तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इसके साथ 11 बजे टैमरान इण्डिया की ओर से कैमरा लेन्स से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed