फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The use of concrete will be reduced in beautification of Chiluatal

Gorakhpur News: चिलुआताल के सुंदरीकरण में कम होगा कंक्रीट का इस्तेमाल, बनेगा पर्यटन का नया ठिकाना

Fri, 18 Aug 2023 09:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि लेक मैन ऑफ इंडिया के निरीक्षण के दौरान घाट की प्राकृतिक खूबसूरती का बनाए रखने के लिए कई निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
The use of concrete will be reduced in beautification of Chiluatal
चिलुआताल का प्रस्तावित मॉडल

विस्तार

गोरखपुर में रामगढ़ताल की तर्ज पर शहर के उत्तरी छोर पर स्थित चिलुआताल को विकसित करने में कम से कम कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा। घाट के आसपास पॉम ट्री नहीं लगाए जाएंगे। लेक मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर आनंद मल्ली गावड़ के निरीक्षण के बाद पर्यटन विभाग ने उनके निर्देशों के बाद विकल्प की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिलुआताल के सुंदरीकरण के बाद गोरखपुर के पर्यटन का नया ठिकाना बन जाएगा। अब तक यहां आने से जो लोग कतराते हैं, लेकिन आने वाले समय में यहां की खूबसूरती देखने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब 31 अगस्त दे सकते हैं फीडबैक, 40 हजार लोगों ने जाहिर की है राय
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने चिलुआताल पर 560 मीटर पक्का घाट, ट्रैक, गजेबिया, बेंच और शौचालय के लिए करीब 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शाासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया है। इसके बाद इसका काम तेजी के साथ चल रहा है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि लेक मैन ऑफ इंडिया के निरीक्षण के दौरान घाट की प्राकृतिक खूबसूरती का बनाए रखने के लिए कई निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed