{"_id":"64de1094de1874d9dc02605e","slug":"school-bus-driver-accused-of-crushing-innocent-arrested-in-gorakhpur-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा हादसा: मासूम को कुचलने का आरोपी स्कूल वाहन चालक गिरफ्तार, ऑटो से उतरते समय हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा हादसा: मासूम को कुचलने का आरोपी स्कूल वाहन चालक गिरफ्तार, ऑटो से उतरते समय हुई थी घटना
Thu, 17 Aug 2023 05:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:52 PM IST
सार
बेटी रिया की मौत के बाद से मां पूजा रोते-रोते अचानक वह बेहोश हो जा रही हैं। होश आने पर फिर दहाड़े मारने लगती हैं। आसपास और घरवाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं, सब उसे यह समझाने में लगे हैं, नियति का यही फैसला था, इसे कोई बदल नहीं सकता है।
विज्ञापन
आरोपी चालक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के कुसली गांव में बुधवार को स्कूली वाहन से कुचलकर रिया पासवान की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने व गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी अखिलेश सिंह स्कूल के प्रबंधक दिनेश सिंह का बेटा है और वह इब्राहिमपुर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के कुसली गांव निवासी विशाल पासवान की बेटी रिया पासवान इब्राहिमपुर गांव में यदुवंशी सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज में एलकेजी में पढ़ती थी। वह स्कूली ऑटो से रोजाना आती-जाती थी।
इसे भी पढ़ें: फूल तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चों को उतारने के बाद वह रिया को उतारने के लिए उसके घर के पास पहुंचा। अभी बच्ची उतर ही रही थी कि तभी अखिलेश ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। लड़खड़ाकर बच्ची ऑटो के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर भागने की कोशिश कर रहा अखिलेश रुक गया और रिया को अस्पताल भी ले गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: फिर हिला चौरीचौरा: उतरने से पहले चला दिया ऑटो, बच्ची की कुचलकर मौत
पुलिस ने पिता विशाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया और फिर आरोपी की लिखा-पढ़ी में गिरफ्तारी कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद रिया का शव घर पर पहुंचने के बाद चीख पुकार मच गई थी। मां बच्ची के शव से लिपट कर दहाड़े मार रही थी तो मौजूद लोग किसी तरह से उसे समझाने में जुटे रहे।