फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Businessman son shot by miscreants in Deoria

देवरिया: दुकान से लौट रहे व्यवसायी पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, लखनऊ रेफर

Mon, 18 Oct 2021 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Oct 2021 11:29 AM IST
सार

घायल युवक खुद ही बाइक चलाकर दुकान पर पहुंचा और अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर किया। वहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Businessman son shot by miscreants in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के प्रसिद्ध दुकान स्वाद गृह के मालिक के बेटे शुभम मद्धेशिया को बदमाशों ने रविवार की रात में गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शुभम खुद ही घायलावस्था में अपने दुकान पर पहुंचा और अन्य कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, शहर के कैलाशपुरी निवासी शैलेंद्र मद्धेशिया का बेटा शुभम मद्धेशिया (20) रविवार की रात में करीब 11:00 बजे अपने तीन कर्मचारियों के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने शुभम को गोली मार दिया, जिसमें बाइक सवार तीनों लड़खड़ा कर गिर गए।
विज्ञापन


इस दौरान शुभम ने हिम्मत दिखाते हुए खुद बाइक चलाते हुए अपनी दुकान चूड़ी हारी गली पहुंचा वहां पर मौजूद अन्य स्टाफ को घटना की जानकारी दी और जिला अस्पताल ले जाने को कहा। घायल अवस्था में पहुंचे शुभम को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed