फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bus got stuck in pit due to waterlogging and bad roads in Gorakhpur passengers saved

सड़कों का हाल बेहाल: गोरखपुर में चलती बस का पहिया गड्ढे में फंसा, यात्रियों ने ऐसे बचाई अपनी जान

Thu, 22 Jul 2021 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Jul 2021 02:57 PM IST
सार

गोरखपुर से देवरिया जा रही थी बस। बस में थीं करीब 35 सवारियां। 

विज्ञापन
bus got stuck in pit due to waterlogging and bad roads in Gorakhpur passengers saved
ड्राइवर के गेट से बाहर निकलते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक हुई झमाझम बारिश ने बस यात्रा को भी खतरनाक बना दिया है। गुरुवार को गोरखपुर से देवरिया जा रही एक बस का पहिया मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पास सिंघड़िया में सड़क किनारे एक गड्ढे में चला गया। जिसकी वजह से बस एक तरफ काफी ज्यादा झुक गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


किसी तरह से ड्राइवर ने बस को पलटने से बचा लिया लेकिन गड्ढे से बस के पहिए के नहीं निकल पाने के कारण बस उसी तरह झुकी हुई अवस्था में खड़ी हो गई। 

उसके बाद ड्राइवर किसी तरह से गेट खोलकर बाहर निकला। फिर एक-एक करके सभी यात्री ड्राइवर वाली गेट से बाहर आए। बस में सवार यात्री शिवम कश्यप ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बस पानी में पलटी नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


धीरे-धीरे करके सभी यात्री ड्राइवर वाले गेट से बाहर निकले लेकिन पूरे रास्ते में पानी भरा होने की वजह से लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed