फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bus carrying 30 SSB jawans fell into a ditch and overturned going from Nepal border to Gorakhpur

यूपी में टला बड़ा हादसा: एसएसबी के 30 जवानों से भरी बस गड्ढे में गिर पलटी, नेपाल बॉर्डर से जा रही थी गोरखपुर

Thu, 24 Jul 2025 11:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज़ एजेंसी, महराजगंज। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 11:17 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवानों की एक बस भारत नेपाल बॉर्डर के सोनौली सरहद से 30 जवानों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। 

विज्ञापन
bus carrying 30 SSB jawans fell into a ditch and overturned going from Nepal border to Gorakhpur
बस को सीधा करने के लिए पीएनसी की क्रेन की ली गई मदद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मनिकौरा स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार को उस वक्त अचानक सड़क जाम हो गई। जब एसएसबी के 30 जवानों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रहा कि बस की रफ्तार धीमी होने के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। वही मौके पर जुटे लोगों और पुलिस के मदद से बस में सवार एसएसबी जवानों को बस से बाहर निकाला गया। फिर बस को सीधा करने के लिए पीएनसी की क्रेन की ली गई। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवानों की एक बस भारत नेपाल बॉर्डर के सोनौली सरहद से 30 जवानों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। अभी जवानों से भरी बस गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मनिकौरा स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास पहुंची थी। इसी बीच सड़क पर रखी गई मिट्टी के चलते बस का पहिया फिसल गया। फिर जवानों से भरी बस गड्ढे में जाकर पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बस के पलटने के बाद मौके पर आस पास के लोग भी भीड़ जुट गई। वही कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस भी आ पहुंची। पुलिस हादसे की जानकारी उच्चाधिकारी के साथ ही एसएसबी को देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। फिर मौके पर एम्बुलेंस और अधिकारी भी आ पहुंचे। वहीं, पीएनसी की क्रेन की मदद से बस को सीधा कर गड्ढे से बाहर निकाली गई। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  

विज्ञापन

फरेंदा पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सड़क किनारे गड्ढे में बस का पहिया जाने से बस पलटा था, जिसे क्रेन के माध्यम से निकलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed