{"_id":"600e86e98ebc3ef9210633d4","slug":"budhwa-mangal-will-celebration-in-gorakhnath-temple-gorakhpur-route-diversion-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुढ़वा मंगल कल, श्रद्धालु चढ़ाएंगे गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी, दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़वा मंगल कल, श्रद्धालु चढ़ाएंगे गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी, दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Mon, 25 Jan 2021 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बुढ़वा मंगल (26 जनवरी) पर गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। पुलिस, प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। मकर संक्रांति के बाद बुढ़वा मंगल पर ही गोरखनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जितना महत्व मकरसंक्रांति को गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का है, उतना ही बुढ़वा मंगल को भी है।
दो दिन बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था
बुढ़वा मंगल पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए महानगर क्षेत्र में दो दिन यातायात मार्ग को परिवर्तित किया गया है। 25 जनवरी की रात दस बजे से 27 की रात 11 बजे तक मंदिर की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
विज्ञापन
दो दिन बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था
बुढ़वा मंगल पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए महानगर क्षेत्र में दो दिन यातायात मार्ग को परिवर्तित किया गया है। 25 जनवरी की रात दस बजे से 27 की रात 11 बजे तक मंदिर की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
- दुर्गाबाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रसिंग से उत्तर गोरखनाथ मंदिर की ओर
- तरंग ओवरब्रिज से उत्तर पश्चिम हुमायूंपुर चैराहा होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ
- रामलीला मैदान से सिंधी गली से गोरखनाथ मंदिर की तरफ
- जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ
- रसूलपुर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ
- दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ
- कौड़ियहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर/गोरखनाथ थाना की तरफ
- जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ
इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन
- वाराणसी व लखनऊ की तरफ से फरेन्दा महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) कालेसर फोरलेन होकर चिउटहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। फरेन्दा, महराजगंज से लखनंऊ/वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन चिउटहा से कालेसर सहजनवॉ फोरलेन होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे
- फरेंदा से गोरखपुर आने वाले चार पहिया व भारी वाहन (ट्रक, बस, मिनी बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली) श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर बरगदवा चैकी से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आएंगे।
- धर्मशाला चैराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार ऑटो, मैजिक, लोडर प्रतिबंधित रहेंगे। वे वाहन धर्मशाला से असुरन चैराहा खजांची होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- गोरखपुर महानगर क्षेत्र से पीपीगंज, फरेन्दा की तरफ जानेवाली व पीपीगंज फरेन्दा की तरफ से आनेवाली गाड़ियां गोरखपुर महानगर क्षेत्र देवरिया, कुशीनगर, नौसढ़ से पीपीगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले भारी (श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर) मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, पादरी बाजार चैराहा, खचांजी चैराहा, स्पोर्ट कॉलेज, भगवानपुर, नकहा होते हुए बरगदवा चैकी के सामने बरगदवा तिराहा मुख्य सड़क पर पहुंचकर पीपीगंज सोनौली की तरफ जाएंगी। इसी प्रकार सोनौली, फरेन्दा, पीपीगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन (श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर) बरगदवा चैकी तिराहा से भगवानपुर घोषीपुरवा, स्पोर्ट कॉलेज, पादरी बाजार चैराहा, जेल बाईपास, चार फाटक ओवरब्रिज होते हुए महानगर में प्रवेश कर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
- इसी प्रकार बरगदवा के बाद आवास-विकास कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ से आने वाली छोटी गाड़ियां ग्रीन सिटी के पास मुख्य सड़क ग्रीन सिटी मोड़ से सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी होते हुए सूरजकुंड ओवरब्रिज होकर गंतव्य की ओर जाएंगी।
- गोरखपुर महानगर क्षेत्र की ओर से महराजगंज, पिपराइच, रोड की तरफ की गाड़ियां सीएस चैराहा, मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, पादरी बाजार चैराहा महराजगंज की ओर जाएंगी।
यहां पर होगी पार्किंग
- लखनऊ व वाराणसी मार्ग से आने वाले बड़े वाहन अति महत्वपूर्ण बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि जो गोरखनाथ मंदिर जाएंगे का पार्किंग स्थल भगवती इंटर कॉलेज मैदान।
- देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी मार्ग एवं यातायात कार्यालय की तरफ से जाने वाले दो व चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल आरपीएफ ग्राउंड
- सोनौली व महराजगंज से आने वाले बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली को पार्किंग स्थल स्प्रिंगर मोड़ रोड के दोनों तरफ।
- कुशीनगर देवरिया की तरफ से आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली एवं बस मोहद्दीपुर, पादरी, खजांची से बरगदवा से आकर स्प्रिंगर मोड रोड के दोनों तरफ पार्क होंगे।
- नगर क्षेत्र से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल रामलीला मैदान अधियारीबाग।
- बरगदवा की तरफ से गोरखनाथ मंदिर आने वाले चार व दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल कुष्ठ आश्रम।
- बरगदवा की तरफ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले दो व चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल औद्योगिक संस्थान मोड़ रोड के दोनों साइड।
- अधिकारी व कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग मेवालाल गुरुकुल विद्यालय में पार्क होगी।