फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP National General Secretary Satish Chandra Mishra said people will run bulldozer on intentions of BJP

यूपी चुनाव 2022: गोरखपुर में बोले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, 'भाजपा के इरादों पर जनता चलाएगी बुलडोजर'

Wed, 29 Dec 2021 04:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी।

विज्ञापन
BSP National General Secretary Satish Chandra Mishra said people will run bulldozer on intentions of BJP
गोरखपुर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार बुलडोजर चलाने की धमकी देती है। जनता इस बार उनके इरादों पर बुलडोजर चलाएगी। भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सनातन धर्म, महिला सुरक्षा, पुलिस एनकाउंटर का इस्तेमाल प्रदेश सरकार आम आदमी को डराने के लिए कर रही है। लेकिन जनता यह समझ चुकी है। इस बार विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें आइना दिखाएगी। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने ये बातें मंगलवार को खजनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


सिकरीगंज क्षेत्र के महदेवा बाजार के तरैना पुल के समीप बसपा के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर पकौड़ा बेचने की सलाह दे रही है। भाजपा नेता और अधिकारी औने-पौने दाम पर अयोध्या में जमीन का सौदा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। सपा को घेरते हुए कहा कि यह दंगे कराने वाली पार्टी है। सपा कार्यकाल में दंगे होते थे। अपराध चरम पर था। बसपा में ही ब्राह्मणों का मान-सम्मान व स्वाभिमान है। बसपा ही सर्व समाज की हितैषी है।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल द्विवेदी ने सूबे में पांचवीं बार बहन मायावती की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी में जुटे दारा सिंह निषाद ने कहा कि कुछ लोग निषाद वोटरों के ठेकेदार बन रहे हैं, लेकिन जनता उनके बारे में जा जान चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी किए घोषित

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने गोरखपुर के कई प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। उनके मुताबिक गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से दारा सिंह निषाद, सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से सुधीर सिंह, खजनी विधानसभा क्षेत्र से विद्यासागर उर्फ छोटे और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र पांडेय बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सम्मेलन का संचालन अमर चंद दूबे, अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद सलीम अंसारी ने किया। इस मौके पर विद्यासागर उर्फ छोटे महानंद गौतम मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed