{"_id":"668b44f4847a23077b0d3944","slug":"brother-dies-sister-burnt-due-to-lightning-in-gola-gorakhpur-news-c-7-gkp1041-613849-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोला में बिजली गिरने से भाई की मौत, बहन झुलसी- तेज बारिश हवा में उज़ड़ा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोला में बिजली गिरने से भाई की मौत, बहन झुलसी- तेज बारिश हवा में उज़ड़ा परिवार
Mon, 08 Jul 2024 04:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली ने ली जान।
- फोटो : अमर उजाला
गोला थाना क्षेत्र में रविवार शाम बिजली गिरने से भाई की मौत हो गई, जबकि बहन झुलस गई। उसका इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चिलवा गांव निवासी नरेंद्र पाल का बेटा अश्वनी पाल (15) व बेटी अमृता पाल (7) रविवार की शाम 6:20 पर गांव में स्थित आम के बगीचे में गए थे। उसी समय तेज हवा और बारिश शुरू हो गई।
दोनों आम के पेड़ के नीचे जाकर छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन अमृता गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन