{"_id":"5f9c76318ebc3e9be3463914","slug":"brother-arest-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp371422392","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की फावड़े से काटकर भाई ने कर दी थी हत्या, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन की फावड़े से काटकर भाई ने कर दी थी हत्या, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
Sat, 31 Oct 2020 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चिलुआताल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिलुआताल (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव के भंडारो टोला में गुरुवार को बहन की हत्या करने के आरोपीत भाई गोविंद पर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज किया है। भाई ने बहन की हत्या बस इसलिए कर दी, क्योंकि वह मोहल्ले के एक युवक से प्रेम करती थी। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर, वारदात के एक दिन बाद पुत्र मोह में पिता टूट गया और पुलिस वालों के सामने गिड़गिड़ाते हुए, आरोपी बेटे को जेल न भेजने की सिफारिश की। यहां तक कि उसने हत्या की तहरीर देने तक से इनकार कर दिया। यही वजह है कि पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है।
बता दें कि गुरुवार शाम करीब चार बजे चिलुआताल, परमेश्वरपुर के भंडारो टोला में नाबालिग बहन की फावड़े से काटकर भाई गोविंद ने हत्या कर दी थी। बहन की हत्या के बाद उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फावड़े को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी छोटी बहन मोहल्ले के एक युवक से प्रेम करती थी। वह उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। बहन की हरकतों से आजिज आकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।