फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brokerage was going in Gorakhpur Municipal Corporation in name of making birth-death certificates,fir register

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर दलाली: नगर निगम काउंटर पर दलाल सक्रिय, ऐसे खुला मामला- केस दर्ज

Tue, 29 Oct 2024 11:49 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

सोमवार की सुबह नगर निगम के जन्म-मृत्यु काउंटर पर संतकबीर नगर के औराडौड निवासी शैलेंद्र कुमार पांडेय और गोरखपुर के भलुआन निवासी रविंद्र सिंह काउंटर पर बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया पूछ रहे थे।

विज्ञापन
Brokerage was going in Gorakhpur Municipal Corporation in name of making birth-death certificates,fir register
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

नगर निगम के जन्म-मृत्यु काउंटर के पास दलाल सक्रिय हो गए हैं। सोमवार की एक दलाल ने दो आवेदकों से क्रमश : 500 और 600 रुपये वसूल लिए। शिकायत पर नगर आयुक्त ने तत्काल वहां गार्डों को भेजा, लेकिन दलाल फरार हो गया। नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त के निर्देश पर काउंटर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को वहां से हटा दिया गया है।जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह नगर निगम के जन्म-मृत्यु काउंटर पर संतकबीर नगर के औराडौड निवासी शैलेंद्र कुमार पांडेय और गोरखपुर के भलुआन निवासी रविंद्र सिंह काउंटर पर बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया पूछ रहे थे।

विज्ञापन

Brokerage was going in Gorakhpur Municipal Corporation in name of making birth-death certificates,fir register
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
वहीं पर सोहराब खान नाम का एक बाहरी व्यक्ति बैठा था। उसने आश्वासन दिया कि वह बहुत जल्द प्रमाण पत्र बनवा देगा। इसके लिए उसने दोनों आवेदकों से क्रमश: 500 और 600 रुपये ले लिए। थोड़ी देर में उनको कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से की।

नगर आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपने लिपिक संदीप को सुरक्षा गार्डों के साथ जन्म प्रमाण कार्यालय भेजा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। दोनों आवेदकों से लिखित बयान लेने के बाद जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह ने कोतवाली थाने में सोहराब खान वल्दियत व पता अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए तहरीर भेजा। शाम को केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed