{"_id":"61b6dbb161e68c5f1438e054","slug":"bride-sister-got-shot-during-joyous-firing-at-wedding-ceremony-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहा था शख्स, दुल्हन की बहन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहा था शख्स, दुल्हन की बहन को लगी गोली
Mon, 13 Dec 2021 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:07 AM IST
सार
बभनान के कसौधन धर्मशाला में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घटना हो गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती युवती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बभनान के कसौधन धर्मशाला में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घटना हो गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बस्ती।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाने के बभनान लोहामंडी में स्थित बागेश्वर धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें दुल्हन की चचेरी बहन के पैर में गोली लगी है। घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि उसकी हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर है। रविवार-सोमवार रात करीब एक बजे की घटना बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप गुप्ता पुत्र कृष्ण चन्द्र गुप्ता निवासी लोहा मंडी कस्बा बभनान जनपद बस्ती की शादी अर्चना गुप्ता पुत्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता निवासी जयनगरा इंदिरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा से होनी तय थी।
विज्ञापन
शादी का कार्यक्रम बभनान के बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर के पास कसौधन धर्मशाला में चल रहा था, रात्रि करीब 01.00 बजे लड़का पक्ष से हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन शैफाली गुप्ता (20) पुत्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही एसपी, सीओ हर्रैया आदि पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उधर, फायरिंग करने वाला फरार हो गया।