फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bride refuses to marry on stage in siddharthnagar

यूपी: स्टेज पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- 'मैं पहले से ही शादीशुदा हूं'

Tue, 22 Jun 2021 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jun 2021 04:20 PM IST
सार

दुल्हन के इनकार करने के बाद वापस लौटी बरात, इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला।

विज्ञापन
Bride refuses to marry on stage in siddharthnagar
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में उस वक्त दोनों परिवार के लोगों के होश उड़ गए, जब स्टेज पर जयमाल डालने के लिए पहुंची दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उसने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। दोबारा शादी नहीं करना चाहती है। यह सुनने के बाद मान-मनौवल की बात चली, लेकिन बरात पक्ष बिना शादी किए ही लौट गया।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। बड़े धूमधाम से द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद जयमाला के लिए सजाए गए स्टेज पर रखी कुर्सी पर दिल में बड़ा अरमान लिए दूल्हा आकर बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने जयमाला हाथ में लेने के बाद डालने से इनकार कर दिया। पूछने पर उसने बताया कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। अब दूसरी शादी नहीं करना है। इतना सुनते ही वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।


मान-मनौवल का दौर शुरू हुआ। कुछ देर बाद लड़की पक्ष वालों ने लड़के वालों से जयमाला कार्यक्रम की रस्म पूरी करने के लिए कहा। मगर इस बार लड़के वालों ने इनकार कर दिया और बरात बैरंग वापस हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed