{"_id":"5f3053b38ebc3e4adc0e4d1a","slug":"brd-medical-college-waste-issue-gorakhpur-city-news-gkp361231443","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कचरे की आग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कचरे की आग से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मियों ने कोरोना सैंपल का कचरा प्राचार्य कार्यालय के पीछे खुले मैदान में जलाना शुरू कर दिया। कचरे में थर्माकोल के डिब्बे ज्यादा थे। इसकी वजह से तेजी से धुआं उठा। लोगों को लगा कि प्राचार्य कार्यालय में आग लग गई।
सूचना पर तत्काल पुलिस और प्राचार्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही फौरन आग को बुझवाया। बता दें कि कचरा जलाने के लिए कॉलेज प्रशासन के पास इंसीनरेटर की सुविधा उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक, प्राचार्य कार्यालय के पीछे माइक्रोबायोलॉजी विभाग और आरएमआरसी का लैब है, जहां पर कोरोना की जांच होती है। गोरखपुर के सभी जिलों के सैंपल यहीं पर आते हैं।
सैंपल थर्माकोल के डिब्बे में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सैंपलों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से ज्यादा कचरा एकत्र हो गया था, जिसे विभाग के पीछे फेंका गया था। रविवार को दिन में लगभग 2:30 बजे कर्मचारी कचरे को जलाने लगे। इस पर प्राचार्य कार्यालय के पास से धुआं उठने लगा। लोगों को लगा कि प्राचार्य कार्यालय में आग लग गई है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की देखरेख में माइक्रोबायोलॉजी विभाग से दूर खुली जगह पर सावधानीपूर्वक कचरा जलाया जा रहा था। फिर भी एहतियात के तौर आग बुझवा दी गई।