फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brd medical college covaxine

बीआरडी में होगा कोवैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल

Thu, 24 Sep 2020 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brd medical college covaxine
बीआरडी में होगा कोवैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल
विज्ञापन

गोरखपुर। भारत बायोटेक की ओर से कोरोना के लिए बनाई गई कोवैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होगा। इसमें हर उम्र और वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। इससे पहले दो फेज का ट्रायल के शहर के राणा हॉस्पिटल में हो चुका है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि इसे लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल देश भर में 12 संस्थानों में किया गया है। इसमें गोरखपुर का राणा हॉस्पिटल भी शामिल था। हॉस्पिटल में 31 जुलाई को पहले फेज के ट्रायल में 11 लोगों को कोवैक्सीन का डोज दिया गया था। सभी की सेहत ठीक मिलने पर 14 अगस्त को इन्हीं 11 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई थी। इसकी रिपोर्ट भी भारत बायोटेक और इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च (आईसीएमआर) को भेजी गई थी। अब तीसरे फेज का ट्रायल शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इस बीच अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने तीसरे फेज के ट्रायल के लिए प्रदेश के एसपीजीआई और बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी है। इसे लेकर उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भी भेजा है। इसकी पुष्टि प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर आयु वर्ग के लोग होंगे तीसरे फेज के ट्रायल में शामिल
विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी वैक्सीन का ट्रायल तीसरे फेज का सबसे महत्वूपर्ण होता है। इस फेज में 12 वर्ष से ऊपर और 60 साल से कम उम्र के लोगों को वांलटियर के तौर पर शामिल किया जाता है। इनकी संख्या भी अधिक रहती है। यही वजह है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्योंकि इससे पूर्व हुए दो फेज के ट्रायल में केवल 11 वालंटियर ही मिले थे।

बुधवार को पत्र मिला है। वैक्सीन के ट्रायल के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कितने लोगों पर ट्रायल होना है इसकी गाइडलाइन बाद में आएगी। उसी अनुसार वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।
- डॉ गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed