फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   boy First shot killed then shot himself in deoria

प्रेमिका से मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा, नाराज प्रेमी ने एक को मारी गोली फिर उठा लिया ये कदम

Wed, 22 Jul 2020 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
boy First shot killed then shot himself in deoria
सांकेतिक तस्वीर।

देवरिया जिले के खामपार थानाक्षेत्र के बहलोलवा गांव के पास एक सिरफिरे ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देख युवक ने अपनी भी कनपटी पर गोली मार ली। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसओ खामपार और सीओ, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, भाटपाररानी थानाक्षेत्र के टीकमपार गांव के रहने वाले अनिल (24) का खामपार थानाक्षेत्र के पुरैना गांव निवासी किसी युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। बाद में युवती अपने घर चली आई। इधर, किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अनिल उससे मिलने टीकमपार-नेटुआबीर मार्ग पर बहलोलवा के पास गया। अनिल के पास तमंचा था। गांववालों के अनुसार अनिल युवती को गोली मारने के लिए तमंचा निकाल लिया था। संयोग से गोली मिस कर गई। गांव के कुछ युवकों ने यह देख उसे दौड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनिल भागकर एक गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। गांव के युवकों ने गन्ने के खेत को चारों ओर से घेर लिया। लोगों से अपने आपको को घिरता हुआ देखकर अनिल ने तमंचे से पुरैना गांव के फारूख (20) पुत्र हारून के पेट में गोली मार दिया। इसके तत्काल बाद ही अनिल ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार लिया। जिससे घटनास्थल पर ही अनिल कगी मौत हो गई।

वहीं गांव के लोग घायल फारूख को लेकर पीएचसी भाटपाररानी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाटपाररानी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंचे खामपार एसओ वीरबहादुर सिंह, सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने अनिल के शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि अनिल ने गोली मारकर फारूख की हत्या कर दी। इस दौरान गांववालों से अपने को घिरा देखकर अनिल ने खुद को भी गोली मार लिया। दोनों की मौत हो गई। मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed