फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Road Accident News: Boy died and two brothers injured in road accident at kushinagar

कुशीनगर: सड़क हादसे में चचेरे भाई की मौत, दो सगे भाई गंभीर

Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM IST
सार

तीनों युवक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव घोरठ रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ।

विज्ञापन
Kushinagar Road Accident News: Boy died and two brothers injured in road accident at kushinagar
कुशीनगर: प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे बाइक सवार तीन भाई बुधवार की सुबह करीब छह बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक ट्रक की चपेट में आ गए। काजीपुर व महुअवा गांव के बीच बंद पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया, जहां चचेरे भाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दो सगे भाइयों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला हास्पिटल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी नूर हसन पुत्र सलाउद्दीन व सुहेल व सरफरोज पुत्र अलाउद्दीन मंगलवार की शाम बाइक से विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव घोरठ अपने रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में वहीं तीनों रुक गए तथा बुधवार की सुबह लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचे थे कि फोरलेन पर पहले से खड़ी ट्रक से पास ले रही बोलेरो से बचने के चक्कर में ट्रक में पीछे से टकरा गए। बाइक की गति तेज होने के कारण तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया तथा स्वजनों को सूचना दी। चिकित्सक ने जांच के बाद नूरहसन (23) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सगे भाइयों सुहेल (20) व सरफरोज (19) की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक  ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। घायल दोनों युवक सगे भाई हैं, जबकि मृतक उनका चचेरा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed