{"_id":"6a88c35f23f0d83791045844","slug":"both-were-on-their-way-to-azamgarh-to-get-medicine-the-accident-occurred-near-the-ramnagar-police-booth-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1425564-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला, मौत
विज्ञापन
- दवा लेने आजमगढ़ जा रहे थे दोनों, रामनगर पुलिस बूथ के पास हुआ हादसा
बड़हलगंज। मऊ जिले में दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास पूर्वांह्न करीब 11 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर को कुछ दूर खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बिंदु देवी (42) पत्नी राजकुमार अपने 19 वर्षीय बेटे सूरज यादव के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने जा रही थीं। दोनों रामनगर पुलिस बूथ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे बाइक समेत ट्रेलर के नीचे आ गए। चालक ने ट्रेलर रोकने के बजाय दोनों को कुचलते हुए कुछ दूर तक वाहन चला दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
दोहरीघाट थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बड़हलगंज क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी मां-बेटे के रूप में हुई है। परिजन की तहरीर के आधार पर ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।