फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bone found in tank of Gorakhpur Women Hospital

गोरखपुर: महिला अस्पताल की टंकी में मिली हड्डी, तीमारदारों की आपत्ति पर प्रशासन ने कराया साफ

Tue, 02 Nov 2021 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 12:38 PM IST
सार

एक मरीज अस्पताल की छत पर गया तो देखा कि पानी की टंकी खुली हुई है और उसमें छोटे-छोटे हड्डी के टुकड़े और मरे चूहे उतराए हुए हैं। इस मामले की जानकारी होने पर अन्य मरीज और तीमारदार मौके पर पहुंच गए और हो-हल्ला करने लगे।

विज्ञापन
Bone found in tank of Gorakhpur Women Hospital
गोरखपुर महिला अस्पताल की छत पर रखी टंकी के पास पसरी गंदगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं के संबंध में लगातार आवाजें उठती रहीं हैं बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हो रहा है। अस्पताल की टंकी में पक्षियों की हड्डियां, मरे चूहे और गंदगी मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा मचाया। इसके बाद आनन-फानन अस्पताल प्रशासन ने टंकी की सफाई शुरू की और आसपास की गंदगी को भी साफ करवाया।
विज्ञापन

 
मरीजों एवं तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जिला अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग के एसएनसीयू वार्ड के ऊपर पानी की दो टंकियां लगाई गई हैं। इसी टंकी से मरीजों को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन यह टंकी पिछले कई सालों से साफ नहीं कराने का आरोप लोगों ने लगाया।
विज्ञापन


एक मरीज अस्पताल की छत पर गया तो देखा कि पानी की टंकी खुली हुई है और उसमें छोटे-छोटे हड्डी के टुकड़े और मरे चूहे उतराए हुए हैं। इस मामले की जानकारी होने पर अन्य मरीज और तीमारदार मौके पर पहुंच गए और हो-हल्ला करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदारों ने बताया कि पानी की टंकी देखकर यह लग रहा था कि यह कई महीनों से खुली हुई थी। साथ ही इसमें गंदगी भी जबरदस्त थी। इसी टंकी का पानी मरीज और तीमारदार पी भी रहे थे। इस पर किसी तरह अस्पताल प्रशासन ने मामले को शांत कराया। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि तत्काल पानी की टंकी को साफ कराते हुए उस पर ढक्कन लगवा दिया गया है।

 
महिला अस्पताल के मैनेजर कमलेश कुमार ने बताया कि पानी की टंकी का ढक्कन बंदरों ने खोलकर फेंक दिया था। इसकी वजह से टंकी में गंदगी हो गई थी। उसमें हड्डी भी मिली है। सूचना मिलने पर तत्काल पानी की टंकी को साफ करा दिया गया था। साथ ही उसमें ढक्कन भी लगवा दिया गया है। इस पानी की टंकी का कनेक्शन शौचालय से जोड़ा गया है। पीने के लिए इस टंकी के पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed