{"_id":"671e11756fc6b80696039d33","slug":"bomb-information-given-by-x-in-akasa-flight-at-gorakhpur-airport-even-before-the-flight-took-off-for-delhi-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फिर अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना, जानिए कहां के लिए भरने वाली थी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फिर अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की फर्जी सूचना, जानिए कहां के लिए भरने वाली थी उड़ान
Sun, 27 Oct 2024 03:40 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:40 PM IST
सार
दोपहर करीब दो बजे सोशल मीडिया एक्स से सूचना मिली कि बंगलुरू से गोरखपुर आकर यहां से दिल्ली जाने वाली एकासा एयर की फ्लाइट में बम है। ठीक ऐसे ही सूचना बृहस्पतिवार को भी एक्स से दी गई थी।
विज्ञापन
अकासा एयर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बंगलूरू से गोरखपुर आए अकासा एयरलाइंस के विमान में एक बार फिर बम की अफवाह से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। विमान में 177 यात्री सवार थे, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे। विमान के लैंडिंग के बाद बम खोज एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) ने अंदर-बाहर के साथ सभी उपकरणों की जांच की।
विज्ञापन
कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद 40 मिनट की देरी से विमान को दिल्ली रवाना कर दिया गया। इधर, अकासा एयरलाइंस की ओर से एम्स थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि रविवार को दोपहर 12:36 बजे एयरलाइंस के सिक्योरिटी इंचार्ज ने सूचना दी कि अकासा की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1880 बंगलूरू में एक्स (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से बम की सूचना मिली है। यह विमान बंगलूरू से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से दिल्ली जाती है।
विज्ञापन
दोपहर 1:33 बजे विमान की लैंडिंग गोरखपुर एयरपोर्ट पर हुई। दोपहर 1:50 बजे इसके दरवाजे खुले और दो बजे तक यात्रियों को सुगमतापूर्वक उतारते हुए उन्हें शीघ्र लगेज भी दे दिया गया। टीम ने तत्काल विमान को खाली कराकर सुरक्षा घेरे में ले लिया।
40 मिनट देरी से दिल्ली के लिए हुई रवाना : यात्रियों काे उतारने के बाद दोपहर 2:42 विमान को उड़ान भरने के लिए क्लियरेंस मिला। अपराह्न 3:43 बजे विमान को दिल्ली के लिए उड़ान भरने की इजाजत दी गई। बम की अफवाह की वजह से विमान ने 40 मिनट की देरी से उड़ान भरी।