{"_id":"6a515931f2b16b76860bb997","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-a-locked-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1381055-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 11 Jul 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के धुवहां गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धुवहां गांव निवासी स्व. रामदास गौड़ के सबसे छोटे बेटे बृजेश गौड़ (42) मेहनत-मजदूरी के साथ पेंट-पॉलिश का काम करते थे। परिजन के अनुसार, रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात उन्हें कमरे में ही भोजन दिया गया था। वह प्रतिदिन सुबह करीब छह बजे उठ जाते थे लेकिन शुक्रवार को काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जबकि अंदर कूलर चलने की आवाज आ रही थी।
अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो बृजेश का शव छत की कुंडी से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर खजनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले बृजेश की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित मायके गई थीं। घटना के समय वह घर पर अकेले कमरे में थे। ग्रामीणों के बीच पारिवारिक कलह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि परिजन ने ऐसी किसी वजह से इन्कार किया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- विवेक कुमार तिवारी, सीओ खजनी