{"_id":"6139a11a8ebc3e7d14331dab","slug":"blueprint-for-development-of-gorakhpur-will-be-presented-in-pm-modi-national-urban-conclave-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: पीएम मोदी के सामने पेश होगा गोरखपुर के विकास का खाका, नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: पीएम मोदी के सामने पेश होगा गोरखपुर के विकास का खाका, नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव का होगा आयोजन
Thu, 09 Sep 2021 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:22 AM IST
सार
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव। नगर निगम की ओर से तैयार किया जा रहा है पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में 26 सितंबर को होने वाले नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में नगर निगम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने शहर के विकास की योजनाओं का खाका पेश करेगा। नगर निगम ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत नगर निगम गोरखपुर की विभिन्न योजनाओं को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के अलावा बैनर-पोस्टर के माध्यम से भी प्रदर्शित करेगा।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के सामने शहर के विकास संबंधी नगर निगम की विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें वन सिटी वन ऑपरेटर, 39 नालों से 23 नालों का नगर निगम द्वारा बायोरेमिडेशन विधि से शोधन कर रामगढ़ ताल व राप्ती नदी में डाले जाने, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल मॉडल को पूरे प्रदेश में स्वीकार किए जाने, आरएफआईडी मॉडल, पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा सभी सफाई कर्मियों का प्रति सफाईकर्मी 20 लाख रुपये का बीमा और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 40 लाख रुपये का बीमा, फूलों से अगरबत्ती, हवन सामग्री पूजा का पैकेट बनाने और ग्रीन क्रेमोटोरियम संबंध प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में इस टीम में मेरे अलावा चीफ इंजीनियर सुरेश चंद शामिल रहेंगे।