फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Block chief mafia Sudhir Singh property will be attached in gorakhpur

ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह की संपत्ति होगी कुर्क, गोरखपुर के टॉप बदमाशों में है शामिल

Mon, 21 Sep 2020 12:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Block chief mafia Sudhir Singh property will be attached in gorakhpur
ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के टॉप-11 बदमाशों की सूची में शामिल पिपरौली के ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह की संपत्ति सीज करके कुर्क की जाएगी। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। खबर है कि एचडीएफसी बैंक में सुधीर सिंह की पत्नी अंजू के खाते को सीज कर लेनदेन पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शहर से लेकर देहात तक सुधीर सिंह के पास दस करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां हैं। सदर और सहजनवां तहसील क्षेत्र की संपत्तियों के लिए रिसीवर भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले और थाने के टॉप बदमाशों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने तैनाती के साथ ही बदमाशों की कुंडली खंगालने का आदेश दिया था। इसी क्रम में पुलिस की ओर से माफिया व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह पर दर्ज मुकदमों और संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया। रिपोर्ट एसएसपी के पास गई। एसएसपी ने संपत्तियों की जानकारी ली, फिर कुर्की की कार्रवाई के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास भेज दी। अब जिलाधिकारी ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इतनी संपत्ति का मालिक है सुधीर
पुलिस के मुताबिक, सुधीर सिंह और उसकी पत्नी के नाम से शहर के शाहपुर, देहात क्षेत्र के सहजनवां व गीडा क्षेत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्तियां हैं। सुधीर के पास आठ मालवाहक कंटेनर, दो चार पहिया गाड़ी, शाहपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री व गीडा के कालेसर में मकान और तीन बीघा जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति-वाहनों की बिक्री पर रोक

सुधीर सिंह की संपत्ति की सूची तैयार होने के बाद जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने आरटीओ, रजिस्ट्रार को संपत्ति या फिर वाहनों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। अंजू के खाते से लेनदेन पर रोक लगाने के लिए एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है।

ये नियुक्त किए गए रिसीवर
शाहपुर क्षेत्र में स्थित माफिया के मकान का रिसीवर नायब तहसीलदार सदर और कालेसर स्थित मकान, जमीन और वाहनों का रिसीवर तहसीलदार सहजनवां को नियुक्त किया गया है। डीएम ने सहजनवां, गीडा व शाहपुर के थानेदार को माफिया के सभी वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मकान सील करने का आदेश दिया है।

सुधीर पर दर्ज हैं 33 केस
सुधीर सिंह पर गोरखपुर के अलावा लखनऊ जिले में कुल 33 केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ कई बार गुंडा व गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। जिला स्तर पर चिह्नित किए गए टॉप-11 बदमाशों की सूची में नाम होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।

जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि सुधीर सिंह की संपत्ति कुर्क होगी। इसके आदेश दिए जा चुके हैं। जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाश नहीं बचेंगे। जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, उसे किया जाएगा। माफिया सुधीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई से बदमाश डरेंगे। अपराध करने से बाज आएंगे।

ये हैं जिले के टॉप बदमाश

  • राघवेंद्र यादव (हिस्ट्रीशीट नंबर 161 ए): गैंगस्टर, हत्या समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या में वांछित है। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
  • शैलेंद्र प्रताप सिंह (हिस्ट्रीशीट नंबर 37 ए): हत्या, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित 9 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
  • राकेश यादव (हिस्ट्रीशीटर नंबर 33 ए): हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, धमकी, एनएसए सहित 27 मुकदमे दर्ज हैं। इस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
  • राधे उर्फ राधेश्याम यादव (हिस्ट्रीशीट नंबर 115 ए): लूट, गैंगस्टर, हत्या, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस के कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं।
  • सत्यव्रत राय (हिस्ट्रीशीट नंबर 53 ए): हत्या, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित 16 मुकदमे दर्ज हैं।
  • सुभाष शर्मा (हिस्ट्रीशीट नंबर 100 ए): हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित 22 मुकदमे दर्ज हैं।
  • अजीत शाही (हिस्ट्रीशीट नंबर 54 ए): हत्या, लूट, आपराधिक साजिश, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट सहित 33 मुकदमे दर्ज हैं।
  • प्रदीप सिंह (हिस्ट्रीशीट नंबर 9 ए) : हत्या, लूट, डकैती, धमकी, जमीन कब्जा की कोशिश सहित 53 मुकदमे दर्ज हैं।
  • सुधीर सिंह (हिस्ट्रीशीट नंबर 1 ए): लूट, हत्या, डकैती, गुंडा, आर्म्स एक्ट सहित 33 मुकदमे दर्ज हैं।
  • विनोद कुमार उपाध्याय (हिस्ट्रीशीट नंबर एक बी): हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, जमीन कब्जा कराने सहित 25 मुकदमे दर्ज हैं।
(इसके अलावा जेल में बंद माफिया चंदन सिंह का नाम जिले के टॉप बदमाशों की सूची में बढ़ाया गया था।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed