फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP's dominance in the new 10 wards included in the city

Gorakhpur News: शहर में शामिल नए 10 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा

Sat, 13 May 2023 09:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
BJP's dominance in the new 10 wards included in the city
- पांच वार्डों में मिली जीत, तीन पर निर्दलियों ने झंडा किया बुलंद
विज्ञापन

- रानीडीहा से भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी रीता को भी मिली जीत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर में शामिल नए वार्डों में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा। कुल 10 वार्ड बढ़े थे इनमें पांच में भाजपा को जीत हासिल हुई है। वहीं, सपा और बसपा को एक-एक सीट पर जीत मिली। निर्दलियों ने तीन सीटों पर झंडा बुलंद किया है।
इस बार शहर से सटे 32 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया। इन गांवाें के जुड़ने की वजह से नगर निगम में वार्डों की संख्या में 10 बढ़ोतरी हुई जिससे 80 वार्ड हो गए। नए वार्डों में रानीडीहा, खोराबार, नकहा, बड़गो, संझाई, गुलरिहा, भरवलिया, गायघाट, हरसेवकपुर और मोहनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से खोराबार, नकहा, बड़गो, हरसेवकपुर और मोहनपुर में भाजपा की जीत हुई। वहीं, रानीडीहा में भाजपा से बगावत कर चुनाव में उतरी निर्दल प्रत्याशी जयवंती देवी भी एक तरह से भाजपा की ही हैं। क्योंकि उनके परिवार से ही एक व्यक्ति भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश पार्षद गांव में रहने के दौरान प्रधान हुआ करते थे। नगर निकाय की घोषणा के बाद भाजपा से लेकर सपा ने इन्हीं में से अपने प्रत्याशी उतारे। भाजपा का दांव सफल रहा और शामिल हुए नए 10 वार्डों में से पांच में जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed