फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP Small Industries Cell metropolitan convener Umesh Agrahari attacked by miscreants in gorakhpur

गोरखपुर: भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक पर हमला, जान बचाकर पहुंचे थाने

Wed, 20 Oct 2021 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Oct 2021 10:27 AM IST
सार

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक व उद्योगपति उमेश अग्रहरी पर को सिर में चोटें आईं हैं। उमेश ने थाने पहुंचकर कुछ आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
BJP Small Industries Cell metropolitan convener Umesh Agrahari attacked by miscreants in gorakhpur
हमले में घायल उमेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के कच्चीबाग मखनिया पुल के पास भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक व उद्योगपति उमेश अग्रहरी पर सोमवार देर रात लाठी-डंडों से कुछ अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। इससे उमेश के सिर में काफी चोटें आई हैं। उमेश किसी तरह जान बचाकर थाने गए और कुछ आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने उमेश का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


 तिवारीगंज पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक नरसिंहपुर निवासी उमेश अग्रहरी का मोमबत्ती का कारखाना है। सोमवार रात 10:30 बजे दो कर्मचारी ठेले पर मोमबत्ती लादकर ले जा रहे थे। कच्चीबाग मखनिया पुल के पास पहुंचते ही ठेले का चिमटा टूट गया। इससे मोमबत्ती गिरकर इधर-उधर बिखर गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कच्ची बाग मखनिया निवासी मोनू उर्फ समीर, अमन व राजू उर्फ मिराज आए और मोमबत्ती उठाकर जाने लगे। इसका ठेले के साथ मौजूद कर्मचारी झकरी व राजकुमार ने विरोध किया। इससे आरोपित भड़क गए और दोनों की पिटाई करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही उमेश अग्रहरी अपने दोस्त वृंदावन के साथ घटनास्थल पहुंचे। उमेश ने घटना पर नाराजगी जताई और पुलिस से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच अमन नामक व्यक्ति ने 15 और लोगों को बुला लिया। सब लाठी-डंडे से लैस होकर आए और उमेश अग्रहरी, वृंदावन पर हमला बोल दिया। उमेश के मुताबिक हमलावर बेहद आक्रामक थे। ऐसा लग रहा था कि जान लेने पर उतारू हैं। गिरोह बनाकर आए थे। मारपीट देखकर आसपास के लोग सामने आए और बीच-बचाव किया। इस बीच मौका मिला, तब जान बचाकर तिवारीपुर थाने तक जा सका। मेडिकल में चोट की पुष्टि हुई है। इस सिलसिले में आरोपितों का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed