{"_id":"61e2744a6eaee245874e5f47","slug":"bjp-released-first-list-of-candidates-in-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, विधायक डॉक्टर आरएमडी अग्रवाल का टिकट कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, विधायक डॉक्टर आरएमडी अग्रवाल का टिकट कटा
Sat, 15 Jan 2022 02:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:29 PM IST
सार
यूपी में लगभग सभी पार्टियों की सूची जारी होने के बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
सीएम योगी के साथ नगर विधायक डॉ आरएमडी व अन्य। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कई दिनों से सीटों को लेकर दिल्ली में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में वर्तमान विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल का टिकट कट गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों पर, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है। बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है। आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर वन बनकर ऊभरा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए मकान बना है तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बना है। आज घर-घर नल से पानी पहुंचा है तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पहुंचा है। गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज सबसे ज्यादा यूपी में दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री @dpradhanbjp प्रेसवार्ता करते हुए...#BJP4UP https://t.co/BYq27yPmUk— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 15, 2022