{"_id":"6aeaca364a896f870306fa94","slug":"bjp-president-nitin-nabin-to-review-assembly-election-preparations-during-two-day-gorakhpur-visit-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एमएलसी चुनाव के नतीजों से विधानसभा की रणनीति तक, संगठन की तैयारियां परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एमएलसी चुनाव के नतीजों से विधानसभा की रणनीति तक, संगठन की तैयारियां परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
Wed, 04 Nov 2026 11:32 AM IST
अनुराग रंजन
राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:32 AM IST
सार
संगठन और सरकार के बीच समन्वय के लिहाज से कोर कमेटी की बैठक बहुत अहम है। यह बैठक लखनऊ में हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद हो रही है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में कार्यकारिणी ने चुनाव की दृष्टि से सांगठनिक कार्यक्रमों की लंबी योजना तैयार की है।
विज्ञापन
नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर प्रवास संगठन और सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दो दिनों के प्रवास में वह छह बैठकें करेंगे। इसमें वे पार्टी की चुनावी तैयारियों को परखेंगे। हाल ही में संपन्न हुए गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजों और उससे निकले राजनीतिक संदेशों को समझने का प्रयास करेंगे। लखनऊ में संपन्न प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तैयार आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष
नितिन नवीन कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही संगठन की तैयारियों को परखेंगे। इस दौरे में संगठन की जमीनी पकड़ व आम लोगों के बीच सरकार व संगठन को लेकर बन रही धारणा को पढ़ने का प्रयास करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े संगठन की तैयारी की थाह लेकर रिपोर्ट सौंप चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार शाम प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक कर सामाजिक समीकरण का समझेंगे। वहीं, वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों से संवाद करके संगठन स्तर पर कमियां भी समझने की कोशिश करेंगे। वर्तमान पदाधिकारियों और जनप्रनिधियों के साथ बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों का फीडबैक लेंगे। दो दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में जनता का मिजाज, पार्टी की तैयारियों और जातीय व राजनीतिक समीकरण की थाह लेंगे।
राजनीतिक रूप से इस दौरे का एक अहम पहलू शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजे भी हैं। वाराणसी में एलएलसी चुनाव की दोनों सीटें लंबे अंतराल से पार्टी हार गई। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत के लिए कांटे की टक्कर मिली। चुनाव के दौरान सामने आए समीकरणों और विपक्षी प्रत्याशियों को मिले समर्थन ने पार्टी की तैयारियों पर सोचने को विवश कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
कुल मिलाकर, नितिन नवीन का यह प्रवास भाजपा के लिए चुनावी होमवर्क की परीक्षा जैसा होगा।
राजनीतिक रूप से इस दौरे का एक अहम पहलू शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजे भी हैं। वाराणसी में एलएलसी चुनाव की दोनों सीटें लंबे अंतराल से पार्टी हार गई। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत के लिए कांटे की टक्कर मिली। चुनाव के दौरान सामने आए समीकरणों और विपक्षी प्रत्याशियों को मिले समर्थन ने पार्टी की तैयारियों पर सोचने को विवश कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
कुल मिलाकर, नितिन नवीन का यह प्रवास भाजपा के लिए चुनावी होमवर्क की परीक्षा जैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक पर निगाहें
संगठन और सरकार के बीच समन्वय के लिहाज से कोर कमेटी की बैठक बहुत अहम है। यह बैठक लखनऊ में हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद हो रही है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में कार्यकारिणी ने चुनाव की दृष्टि से सांगठनिक कार्यक्रमों की लंबी योजना तैयार की है। इस पर चर्चा हो सकती है।