{"_id":"6aea505d108b5a1d2508196d","slug":"there-is-no-truth-greater-than-theatre-virendra-saxena-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1508296-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच से बड़ा कोई दूसरा सच नहीं : वीरेंद्र सक्सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच से बड़ा कोई दूसरा सच नहीं : वीरेंद्र सक्सेना
विज्ञापन
गोरखपुर। रंगमंच से बड़ा कोई दूसरा सच नहीं है। यहां कलाकार और दर्शक सीधे एक-दूसरे से जुड़ते हैं। यह बात मंगलवार को चतुर्थ गोरखपुर रंग महोत्सव के रंग विमर्श में फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना ने कही।
उन्होंने अपने अभिनय के सफर और शुरुआती संघर्षों को साझा किया। युवाओं को सलाह दी कि फिल्म और टीवी में काम करने से पहले रंगमंच जरूर करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अभिनय की समझ बेहतर होती है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म मथुरा में हुआ। शुरुआती दिनों में खर्च चलाने के लिए वह पेंटिंग का काम करते थे और रोज दस रुपये मिलते थे। उनकी पहली फिल्म ''''मैसेज'''' थी, जबकि ''''समस्या'''' से पहचान मिली।
उन्होंने हिंदी में नए नाटक लिखे जाने की जरूरत बताई। कहा कि रंगमंच को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे लेखन और नए विचार जरूरी हैं। उन्होंने दर्शकों से नियमित नाटक देखने और रंगमंच के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की। गोरखपुर में सभागारों का किराया अधिक होने पर चिंता जताई और कहा कि सस्ते सभागार मिलने से स्थानीय कलाकारों और नाट्य संस्थाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुमताज खान ने किया।