UP Nikay chunav 2023: भाजपा में बढ़ी दावेदारों की धुकधुकी..आज की रात बहुत कातिल है
सपा की ओर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद को प्रत्याशी बनाने के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व की नजर जातीय समीकरण पर है। ऐसे में कायस्थ और वैश्य बिरादरी पर दांव लगाने की अटकलें तेज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेयर और पार्षद के टिकट को लेकर भाजपा में घमासान मचा हुआ है। बीते दो दिनों में तेजी से समीकरण बने-बिगड़े हैं। मेयर के दावेदारों की फेहरिस्त में 51 नाम हैं, इनमें दो-तीन नामों की चर्चा बहुत ज्यादा है। कुछ दावेदार अपने समर्थकों के साथ राजधानी में डेरा जमाए हुए हैं। शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक ने दावेदारों की धुकधुकी बढ़ा दी है। कुछ प्रत्याशियों का कहना है कि भाई...आज की रात बहुत कातिल है।
दरअसल, सपा की ओर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद को प्रत्याशी बनाने के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व की नजर जातीय समीकरण पर है। ऐसे में कायस्थ और वैश्य बिरादरी पर दांव लगाने की अटकलें तेज हैं। वैसे भी, गोरक्षनगरी की सियासत का केंद्र बिंदु गोरखनाथ मंदिर है। लिहाजा मुख्यमंत्री की मंशा पर ही सारा मामला टिका है। इस बीच एक कायस्थ बिरादरी के दावेदार के लोगाें का यहां तक दावा है कि उन्हें मुख्यमंत्री से भी आशीर्वाद मिल गया है।
इसे भी पढ़ें: बसपा दूसरे दल के व्यापारी नेता पर खेल सकती है दांव, जल्द घोषित हो सकता है प्रत्याशी
अंदरखाने की खबर है कि वे शीर्ष नेतृत्व से भी मिल चुके हैं और उनके लिए संघ परिवार के एक बड़े व्यक्ति ने भी सिफारिश की है। वहीं, शुक्रवार को रेती रोड के एक व्यापारी का नाम भी तेजी से उछला है। वह मंदिर के भी करीबी माने जाते हैं। इसी तरह एक पूर्व एमएलसी ने भी दावेदारी की है और उनके लिए भी पेशबंदी हो रही है।
काहो, सूची आ गईल का
शुक्रवार को पूरे दिन पार्षद प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। देर रात तक एक-दूसरे को फोन करके लोग यह कहते रहे कि काहो, सूची आ गईल का। टिकट की आस लगाए कई पार्षदों ने नामांकन पत्र खरीद कर सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली है। वहीं, कुछ अभी असमंजस में हैं और सूची का इंतजार कर रहेहैं। नामाांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।
टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ी तो आ गए बैंकाक से
टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ने पर शहर के एक वार्ड से दावेदार, बैंकाक से आ गए हैं। चर्चा है कि उन्होंने टिकट हासिल करने के लिए बयाना भी किसी को दे दिया है। उनके समर्थकों ने वार्ड में घूमना भी शुरू कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कोई बैलगाड़ी व रेल इंजन तो कुछ तलवार-त्रिशूल लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे
भाजपा के तिकड़ी की भी चर्चा खूब
टिकट बंटवारे में भाजपा के तीन नेताओं की जोड़ी की चर्चा इस समय ज्यादा है। पार्टी के अंदरखाने में चर्चा है कि सूची फाइनल करने में इस तिकड़ी की ही खूब चली है। इन नेताओं से जुड़े दावेदार अपना टिकट पक्का मानकर चल रहे हैं।
कई वार्ड से सिर्फ एक-एक नाम दिए, फिर बढ़ाए गए
महानगर की स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से क्षेत्रीय कमेटी को दी गई सूची पर भी आपत्ति थी। अंदरखाने की खबर है कि आठ से नौ वार्ड ऐसे थे, जहां एक-एक नाम दिए गए। लेकिन, स्क्रीनिंग कमेटी के एतराज पर बाद में दो-दो नाम बढ़ा दिए गए।