फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP can bet on businessman leader of other party

UP Nikay chunav 2023: बसपा दूसरे दल के व्यापारी नेता पर खेल सकती है दांव, जल्द घोषित हो सकता है प्रत्याशी

Sat, 15 Apr 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Apr 2023 01:46 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती मनाते हुए निकय चुनाव पर चर्चा भी की। व्यापारी नेता नवल किशोर नथानी ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर बसपा काम करती है। कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते हुए बूथ स्तर पर मजबूत दावेदारी पेश करनी होगी।

विज्ञापन
BSP can bet on businessman leader of other party
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन, एक नाम की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया से लेकर बसपा कार्यकर्ताओं के बीच वह नाम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि बसपा एक दूसरे बड़े दल से आए व्यापारी नेता पर दांव आजमा सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है। व्यापारी नेता ने लोगों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा वार्ड पार्षदों के प्रत्याशियों के नामों की भी चर्चा है। इसकी भी सूची एक से दो दिनों के अंदर जारी हो सकती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कोई बैलगाड़ी व रेल इंजन तो कुछ तलवार-त्रिशूल लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती मनाते हुए निकय चुनाव पर चर्चा भी की। व्यापारी नेता नवल किशोर नथानी ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर बसपा काम करती है। कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते हुए बूथ स्तर पर मजबूत दावेदारी पेश करनी होगी। तभी निकाय चुनाव में जीत हासिल होगी।

इस मौके पर हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मंडल गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी, गोरखपुर बस्ती देवीपाटन मंडल के प्रभारी सुधीर भारती, इंदल राम, मंडल प्रभारी जावेद सिमनानी, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार नीरज, दारा निषाद, सैय्यद हसन अंसारी, प्रदीप निषाद, राजेश मलिक आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed