फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP National President JP nadda addressed the booth president in Gorakhpur

मिशन यूपी 2022: नड्डा ने बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित, बोले- हम 'सबका साथ' लेकर चलते हैं और वो सिर्फ 'वोटबैंक'

Mon, 22 Nov 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 04:42 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं। जिसके अंतर्गत एक साधारण परिवार से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है।

विज्ञापन
BJP National President JP nadda addressed the booth president in Gorakhpur
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की ओर से आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, किसी वर्ग विशेष का नहीं है, किसी जाति विशेष का नहीं है, ये सम्मेलन समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। केंद्र से पीएम मोदी ने पूरा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर रखा है और सीएम योगी ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा ये सौभाग्य है कि मुझे श्रीकृष्ण और श्रीराम की भूमि पर आने का सौभाग्य मिला। पंडित बिस्मिल की शहादत को याद करते हुए मैं इस धरती को नमन करता हूं। महात्मा बुद्ध भी इसी भूमि से सत्य की खोज में निकले थे। यही गोरखपुर की धरती है। हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के सदस्य हैं जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र हैं। जिसके अंतर्गत एक साधारण परिवार से आने वाला एक साधारण कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है और मुझ जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलती है। दूसरी राजनीतिक पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं। हम लोग 'सबका साथ' इस बात को लेकर चलते हैं और वो लोग सिर्फ 'वोटबैंक' के लिए राजनीति करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विपक्ष पर साधा निशाना
कहा कि हमें प्रजातंत्र पर विश्वास है, लेकिन विपक्षी पार्टियां प्रजातंत्र पर नहीं सिर्फ परिवार पर विश्वास करती हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी को चलाता है, हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है लेकिन उनके लिए वंशवाद के आगे कुछ नहीं। विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती है। हम राष्ट्रवाद को लेकर आगे चलते हैं। विपक्षी पार्टियों में जो कुछ है, वो वंश के लिए हैं। हम लोग ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप पूरी ताकत से बूथ-बूथ पर काम को आगे बढ़ाते हुए, संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रयास करेंगे। मेरे मन में ये प्रश्न खड़ा होता है कि भाजपा तो महात्मा गांधी से लेकर पटेल जी को याद करती है। लेकिन जब चुनाव आते हैं तो दूसरे लोगों को पाकिस्तान और जिन्ना क्यों याद आने लगते हैं? जब मोदी जी कह रहे थे कि सब लोग वैक्सीन लगवा लें तो कुछ लोग कह रहे थे कि ये पीएम मोदी की वैक्सीन है, ये बीजेपी की वैक्सीन है। अब किसकी वैक्सीन लगवा कर घूम रहे हैं, पीएम मोदी की ही वैक्सीन लगवानी पड़ी है। कुछ दिन बाद लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है।
 

पीएम मोदी की तारीफ की

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 धारा खत्म किया। पीएम मोदी ने ही देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया। कुछ लोग कहते थे कि देश बदल रहा है क्या? प्रदेश बदल रहा है क्या? आज देश के विषय में दुनिया कहने लगी है कि अगर हमें दृष्टि और दिशा मिलेगी, तो भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा।

कहा कि बहुत लोग किसान नेता बनते हैं लेकिन अगर किसी ने किसानों के लिए कुछ किया है तो वह पीएम मोदी ने किया है। 2014 से पहले 20 हजार करोड़ का बजट होता था लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में आज एग्रीकल्चर का बजट 1 लाख 23 करोड़ का है। यही उत्तर प्रदेश था कि सूर्यास्त के बाद जाे जहां होता था वह वहीं ठहर जाता था। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। जिसका जैसा मन आया उसने वैसा किया। लेकिन अब दरिंदे कोर्ट में जाकर अपील करते हैं कि मुझे जेल में डाल दो। ये परिवर्तन सीएम योगी लेकर आए हैं।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ जेपी नड्डा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद जेपी नड्डा पहली बार गोरखपुर आए हैं। नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद वह गीता प्रेस गए। इसी क्रम में बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने चंपा देवी पार्क पहुंचे। 
 

Koo App

आज गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित #बूथ_अध्यक्ष_सम्मेलन में शामिल होकर मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.Nadda जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का यशस्वी उद्बोधन प्राप्त हुआ।

View attached media content

- Dr Satish Dwivedi (@drdwivedisatish) 22 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed