{"_id":"614dbae08ebc3e002b2f986f","slug":"bjp-leader-son-lost-his-life-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: भाजपा नेता के बेटे ने सड़क हादसे में गंवाई जान, सिर में ट्रक से लगा था टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: भाजपा नेता के बेटे ने सड़क हादसे में गंवाई जान, सिर में ट्रक से लगा था टक्कर
Fri, 24 Sep 2021 05:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:26 PM IST
सार
समीर कक्षा नौवीं का छात्र था। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन श्वेता, भाई शशांक व मां अनिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक समीर। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के राजा तालाब के समीप एक भाजपा नेता के बेटे की गुरुवार रात नौ बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को भागलपुर के कालीचरण घाट पर भाजपा नेता के पुत्र का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दिवाढार गांव निवासी भाजपा नेता मिथिलेश बाबा के पुत्र समीर (15) बृहस्पतिवार रात अपने बड़े भाई शशांक के साथ अपने बड़े पापा परमहंश के मकान पर भोजन लेकर जा रहे थे। इसी बीच एक मोड़ पर ट्रक के पिछले हिस्से से सिर पर टक्कर लग गया। जिसमें समीर की मौत हो गई, वहीं बड़े भाई की खरोच नहीं आई।
विज्ञापन
समीर कक्षा नौवीं का छात्र था। तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन श्वेता, भाई शशांक व मां अनिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। भागलपुर में समीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक काली प्रसाद, जगत जायसवाल, अरुण सिंह, सतीश जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, कन्हैया जायसवाल, रंजना भारती, दीनबंधु सिंह, अभय सिंह, राकेश भारती, दिवाकर सिंह, हरेंद्र प्रसाद, सिम्पू सिंह आदि मौजूद रहे।