फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP leader looted bike and mobile phone in Gorakhpur

भाजपा नेता से बाइक और मोबाइल फोन लूटा, चोरी का केस दर्ज

Wed, 02 Dec 2020 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Dec 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
BJP leader looted bike and mobile phone in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी भाजपा मंडल महामंत्री को असलहा सटाकर बदमाशों ने उनकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर चोरी का केस दर्ज किया है। भाजपा नेता ने पुलिस पर तहरीर बदलवाकर मामले का अल्पीकरण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी लालमन सिंह खजनी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा मंडल महामंत्री हैं। वह गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार की सुबह वह बाइक से फैक्ट्री गए थे। उनके भाई रणजीत सिंह भी किसी काम से गोरखपुर गए थे।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने भाई के साथ घर जाने के लिए फैक्ट्री पर ही उनका इंतजार किया। रात में 9.30 बजे के करीब दोनो भाई बाइक से घर के लिए निकले। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ही फरसाडाड़ पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 


 

जांच में जुटी पुलिस

बदमाशों ने दोनों भाइयों की पिटाई की और उनकी बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने रणजीत सिंह को असलहा सटा दिया। दूसरे ने भाजपा नेता का हेलमेट निकलवाकर उससे उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद बदमाश बाइक, मोबाइल फोन तथा 16 सौ रुपये लूट कर फरार हो गए।

किसी तरह दोनों ने घरवालों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहले एसओ प्रवेश कुमार सिंह फिर सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए देर रात दो बजे तक तलाशी अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिली। उधर, भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर चोरी की बात लिखवा दी। मामले का अल्पीकरण कर चोरी का केस दर्ज कर लिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर जांच की गई। जिसमें यह सामने आया कि दोनों भाई पुल के पास बाथरूम करने गए। इसी बीच किसी ने बाइक चोरी कर ली। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed