फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP government is very serious about wildlife conservation and environment: Ravi Kishan

भाजपा सरकार वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण को लेकर बेहद गंभीर : रवि किशन

Fri, 12 Jan 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP government is very serious about wildlife conservation and environment: Ravi Kishan
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे सदर सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भाजपा की डबल इंजन सरकार इको टूरिज्म, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर है। वेटलैंड एवं ग्रासलैंड संरक्षण के लिए शहर से लेकर गांव तक कदम उठाया जा रहा है। नदियों की स्वच्छता के साथ लोगों को जोड़ने के साथ डाॅल्फिन संरक्षण भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है।
ये बातें सदर सांसद रवि किशन ने बृहस्पतिवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत फिल्म फॉर ह्यूमैनिटी श्रृंखला के तीन दिवसीय इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ, इनवायरमेंट एंड क्लाइमेटचेंज कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कही। शहरवासियों से ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित माइक हरिगोविंद पांडेय की फिल्मों का प्रदर्शन देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक डॉ. भीमसेन ने कहा कि वन विभाग निरंतर अपनी गतिविधियों से लोगों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। डीएफओ विकास यादव ने कहा कि स्कूली बच्चों के बगैर यह आयोजन अधूरा था। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और संस्कृति के समन्वय बनाए रखने पर सर्वाधिक जोर है। इस दौरान मोनिका पांडेय, हरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार चौरसिया, शिवेंद्र यादव, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखाई गईं ये फिल्में
वाइल्ड लाइफ फिल्म निर्माता निर्देशक माइक हरिगोविंद पांडेय की निर्देशित लुकिंग फॉर सुलतान, द माइग्रेटरी रिवर गंगा, गंगा डाॅल्फिन एवं डब्ल्यूआईआई-नमामि गंगे द्वारा गोरखपुर में कराए गए कार्यों पर फिल्में प्रदर्शित की गई। अश्वनी दूबे द्वारा संग्रहित वाइल्ड लाइफ आधारित डाक टिकट का संग्रह प्रदर्शित किया गया। उधर, चंपा देवी पार्क में भी वन विभाग, नमामि गंगे, हेरिटेज फाउंडेशन एवं बैंबू मिशन की ओर से तैयार बांस के उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed