फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP and SP leaders clash at police station in deoria

ईंट-भट्ठे की जमीन का मामला: भाजपा और सपा नेता थाने पर भिड़े, बात नहीं बनी तो पुलिस ने किया चालान

Mon, 22 Nov 2021 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 04:39 PM IST
सार

भटनी क्षेत्र के महुरांव गांव निवासी लाल बहादुर राय की जमीन को लीज पर लेकर नगर निवासी काशी गुप्त ने ईंट -भट्ठा खोला था। इसके बाद इस जमीन को सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने लिया और ईंट -भट्ठा चलाने लगे।

विज्ञापन
BJP and SP leaders clash at police station in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

देवरिया जिले में ईंट-भट्ठे की जमीन को लेकर रविवार को सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और भाजपा नेता थाने पर भिड़ गए। मामला गंभीर देख पुलिस ने दोनों को बैठा लिया। जानकारी पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। पुलिस के सामने पंचायत के माध्यम से समाधान का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


भटनी क्षेत्र के महुरांव गांव निवासी लाल बहादुर राय की जमीन को लीज पर लेकर नगर निवासी काशी गुप्त ने ईंट -भट्ठा खोला था। इसके बाद इस जमीन को सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने लिया और ईंट -भट्ठा चलाने लगे।
विज्ञापन


समय सीमा समाप्त होने के बाद जमीन को खोरीबारी गांव निवासी भाजपा नेता अनूप राय मिक्कू ने ले लिया। आरोप है कि सपा नेता ने लाल बहादुर के भाई विजय बहादुर से लीज ली हुई जमीन पर आपत्ति करा दी। तभी से दोनों पक्ष जमीन पर अपना दावा बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रभुनाथ यादव और अनूप राय विवादित जमीन को लेकर थाने पर पंचायत कर रहे थे। बातों ही बातों में दोनों आपस में भिड़ गए। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि दो भाई अलग-अलग लोगों को जमीन का पट्टा किए हुए हैं।

दोनों पक्षा जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं। शिकायत पर थाने पर बुलाया गया था उसी दौरान भिड़ गए। दोनों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed