{"_id":"649213b200a2a52093018014","slug":"bike-riding-miscreants-injured-the-councilor-by-beating-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-214469-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने सभासद को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने सभासद को पीटकर किया घायल
Wed, 21 Jun 2023 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो
पीपीगंज। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के सभासद को सोमवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने चुनावी रंजिश में लाठी डंडे से पीटकर सभासद को अधमरा कर दिया। सभासद का सिर फूट गया। दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। किसी तरह से सभासद ने भागकर जान बचाई। सभासद की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी दीपू जायसवाल (39) वार्ड नंबर सात से सभासद हैं। सोमवार को रात करीब 11 बजे वार्ड के कोल्हुआ गांव से घर लौट रहे थे कि इसी बीच रास्ते में काली मंदिर के पास तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से लैस बदमाशों की पिटाई में सभासद सिर फूट और दाहिना हाथ टूट गया। पीपीगंज थानाध्यक्ष आषीश कुमार सिंह का कहना है कि सभासद की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद