फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike riders shot dead a gold trader in Siddharthnagar

UP: दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीठ में गोली लगने से मौत; जेवरात लूटकर भागे लुटेरे

Fri, 11 Apr 2025 09:47 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Apr 2025 09:47 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर जिले में बाइक सवारों ने स्वर्ण व्यवसाई की गोली मारकर हुई हत्या कर दी। व्यवसाई गोल्हौरा चौराहे से दुकान बंद कर घर जा रहा था।

विज्ञापन
Bike riders shot dead a gold trader in Siddharthnagar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रामटिकरा गांव के पास शुक्रवार रात दुकान बंद करके घर जा रहे सर्राफा व्यापारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बदमाश आभूषण से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। हत्या की जानकारी के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। आलाअधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, हमलावरों को पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस की कई टीमें लगा दी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामटिकरा निवासी प्रभंजन (23) पुत्र अनिल वर्मा व आशीष (26) पुत्र अनिल वर्मा गोल्हौरा थाने के सामने सोने-चांदी के जेवरात की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर रामटिकरा जा रहे थे। अभी वे गांव के उत्तर पिच मार्ग से पूरब खड़ंजे पर मुड़े ही थे, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठ प्रभंजन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीन गोली प्रभंजन को लगीं। बाइक चला रहा भाई आशीष कुछ समझ पाता इससे पहले उसकी बाइक की डिग्गी तोड़कर लुटेरे ले उड़े। डिग्गी में जेवरात रखे थे। घटना में गोली लगने से घायल उक्त प्रभंजन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई आशीष के अनुसार चार अज्ञात लुटेरों ने हमला बोल दिया और भाई को गोली मार दी। पिठ्ठू बैग भी छीन रहे थे, जिसमें भी जेवरात रखे थे, लेकिन वे बैग छीन नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल घटनास्थल से पुलिस ने 32 बोर के दो खोखा बरामद किए हैं और जांच में जुटी हुई है। व्यवसायी की मौत से उसके स्वजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पर पहुंच गए। घटना के बारे में बिंदुवार जानकारी ली गई। अभी यह कह पाना मुश्किल है कि मृतक को कितनी गोली लगी है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा। बदमाशों की धर पकड़ के लिए अलग-अलग कई टीमें लगा दी गई हैं। जल्दी मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed