{"_id":"602e64198ebc3ee93466993c","slug":"bike-rider-killed-in-road-accident-at-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम
Thu, 18 Feb 2021 06:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ एनएच-233 बाईपास के पास गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को पकड़ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के वजीराबाद गांव निवासी सगीर अहमद (37) बृहस्पतिवार सुबह घर से बाइक से निकले थे। वह पुरानी नौगढ़ कस्बे से बाहर से गुजरने वाले एनएच-233 पर चढ़ ही रहे थे कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। लोगों के मुताबिक हादसे के बाद कुछ दूर तक बाइक सवार को घसीट दिया।
विज्ञापन
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, वे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को पकड़ लिया और थाने ले आई। एसओ सदर राधेश्याम राय ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।