{"_id":"601fc48c8ebc3e27e9722a8f","slug":"big-road-accident-two-people-died-due-to-tractor-overturning-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत, डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत, डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन
Sun, 07 Feb 2021 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Feb 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। ग्राम पंचायत धोकरहा टोला चकदहवा के समीप बालू लदी ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। शव देखकर वहां मौजूद लोग कांप उठे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने की कोशिश की तो परिजन व ग्रामीण सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक दिन रात ट्रैक्टर चलवाते थे जिसके चलते ये घटना घटी है। मृतकों की पहचान विरेंद्र (30) पुत्र रामनाथ प्रसाद निवासी धोकरहा टोला चकदहवा व कुमरेश (32) पुत्र बुन्नीलाल कुशवाहा धोकरहा टोला कतरा के निवासी के रुप में हुई है। खबर लिखे जाने तक शव ट्रैक्टर में ही दबा हुआ था। परिजनों का कहना है कि जब तक डीएम मौके पर नही आएंगे तब तक शव नहीं निकलेगा।
विज्ञापन