{"_id":"63b13619931a21261878b654","slug":"big-road-accident-in-gorakhpur-car-collided-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक मनाने जा रहे थे वाराणसी: घने कोहरे में वाहन से भिड़ी कार, चार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक मनाने जा रहे थे वाराणसी: घने कोहरे में वाहन से भिड़ी कार, चार युवकों की मौत
Mon, 02 Jan 2023 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:21 AM IST
सार
महराजगंज जिले के निचलौल के युवक कार में सवार होकर नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे थे। अभी उनकी कार गोरखपुर के बेलीपार इलाके के महोब गांव के पास पहुची थी कि तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घने कोहरे के बीच वाहनों की तेज रफ्तार जानलेवा साबित हो रही है। वाराणसी हाईवे पर महोब गांव के पास शनिवार रात करीब दो बजे घने कोहरे की वजह से एक कार किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। तीन घायल हो गए। एक घायल की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे युवकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सभी युवक महराजगंज से कार में सवार होकर नए साल का जश्न मनाने वाराणसी जा रहे थे। कार की हालत को देखकर लग रहा है कि तेज गति होने से कोहरे में चालक को आगे चल रहे वाहन का पता नहीं चला होगा।
विज्ञापन
इस वजह से कार सामने वाले वाहन से टकरा गई। भीषण टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चार युवकों की जान चली गई।
हादसे में घायल शिवांश की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान निचलौल, महराजगंज निवासी आशीष (26), अब्दुल (20), आयुष (19) और शिवांश (17) के रूप में हुई है। घायल गोलू चौहान (17), अरबाज शाह (19) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन