फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhojpuri folk singing competition in Gorakhpur division on 22 january, apply till 20 january

गोरखपुर मंडल में भोजपुरी लोकगायन प्रतियोगिता 22 को, 20 तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 14 Jan 2020 02:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 14 Jan 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri folk singing competition in Gorakhpur division on 22 january, apply till 20 january
music - फोटो : music
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी 2020 तक मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के क्रम में गोरखपुर मंडल में भोजपुरी लोक गायन की प्रतियोगिता 22 जनवरी को सुबह 11 से शाम चार बजे तक आयोजित होगी। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि 23 जनवरी को विजयी प्रतिभागी दलों की सूची संस्कृति विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि 20 जनवरी तक संबंधित विधा के कलाकार अपना आवेदन पत्र जिला सूचना कार्यालय गोरखपुर में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र संस्कृति विभाग की वेबसाइट www.upculture.up.nic.in पर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन पत्र, जिला सूचना कार्यालय गोरखपुर से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

लाना पड़ेगा अपना वाद्य यंत्र

कमिश्नर ने बताया कि सभी प्रतिभागी कलाकारों को अपना खुद का वाद्य यंत्र, वेष-भूषा तथा अन्य सामग्री जिसे प्रतियोगिता के लिए जरूरी समझा जाएगा लाना होगा। प्रतियोगिता की अवधि अधिकतम 20 मिनट होगी। उन्होंने अपील की कि प्रतियोगिता में  सम्मिलित होने वाले सभी कलाकार दल के सदस्य, दल नायक के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन 20 जनवरी तक जिला सूचना कार्यालय गोरखपुर को जमा कर दें। आवेदन पत्र नि:शुल्क हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मेधा दिखाने का मिलेगा मौका
प्रथम पुरस्कार प्राप्त दल को 24 से 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। आवेदक दल को केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रशासन अथवा अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्त्रस्मों में कम से कम तीन आयोजनों में सम्मिलित होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

लखनऊ में आयोजित 24 से 26 जनवरी के कार्यक्रम प्रथम विजयी कलाकार दल के सम्मिलित किए जाने पर आने जाने का किराया, भोजन की व्यवस्था तथा उचित मानदेय भी दिया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि जिस प्रतियोगिता में पांच से कम दलों में आवेदन प्राप्त हो उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed