फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Be careful buy silver jewelry or coins do not buy German silver

सावधान: चांदी के गहने या सिक्के खरीदें तो रहें होशियार... कहीं जर्मन सिल्वर न हो

Mon, 23 Oct 2023 03:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Oct 2023 03:41 PM IST
सार

अध्यक्ष सराफा मंडल गणेश वर्मा ने कहा कि ग्राहक सोने या चांदी की खरीदारी करते समय जीएसटी वाले पक्के बिल रसीद को जरूर लें। पक्के बिल पर दुकानदार कभी भी ग्राहकों के साथ धोखा नहीं कर सकते। अगर किसी ग्राहक को लगता है कि उसके पास नकली सामान आ गया है तो वह हिंदी बाजार के हॉलमार्किंग सेंटरों पर गुणवत्ता की जांच भी करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Be careful buy silver jewelry or coins do not buy German silver
चांदी के आभूषण देखतीं महिलाएं। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस और दीपावली में ज्यादातर घरों में चांदी के सिक्के व आभूषण लोग खरीदते हैं। लेकिन, खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कहीं चांदी के नाम पर जर्मन सिल्वर के सिक्के व आभूषण न खरीद लें। पिछले दिनों आगरा में नकली चांदी के साथ धंधेबाज पकड़े भी गए थे और आगरा से हिंदी बाजार में चांदी मंगाई जाती है। एक्सपर्ट पर राय देते हैं कि खरीदारी करते समय जीएसटी वाला रसीद जरूर लें और सराफा के यहां कैरोमीटर से परख करा लें।

विज्ञापन


दिवाली में चांदी के सिक्कों की मांग अधिक होती है। इसके अलावा लोग चांदी से बने गौरी गणेश की मूर्ति भी खरीदते हैं। जबकि, लगन में उपहार स्वरूप देने के लिए लोग चांदी की पायल, चाबी रिंग, बिछिया, कीया, सिंदूरदानी, चैन, पान पत्ता, मछली आदि की खरीदारी करते हैं। नकली चांदी बेचने वालों धंधेबाजों के लिए यह समय मुफीद होता है। अचानक से बढ़ी खपत में असली चांदी के साथ उसी चमक वाले जर्मन सिल्वर को भी आसानी से खपा देते हैं।
विज्ञापन


लोग खरीदने के बाद हिफाजत के साथ रख लेते हैं। ऐसे में नकली की पहचान भी नहीं हो पाती है। जब चांदी के पुराने आभूषण या सिक्के बेचने जाएंगे, तब ठगी का अहसास होता है। जीएसटी युक्त रसीद न होने से क्लेम भी नहीं कर पाते हैं। जानकारों का कहना है कि सामान्य तौर पर जर्मन सिल्वर और चांदी के बीच कोई अंतर नहीं दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पहचाने चांदी असली है या नकली

  • कैरोमीटर नाम का उपकरण आपको चांदी के सिक्के या बर्तन में शुद्धता बता देगा।
  • सराफ कसौटी पत्थर रखते हैं। चांदी का सिक्का उस पर रगड़वाएं। लकीर सफेद है तो शुद्ध चांदी है और पीली है तो इसमें तांबा, जस्ता, रांगा और एल्युमीनियम अधिक मिला है।
  • चांदी के सिक्के को लोहे की रेती से साफ कर सकते हैं और साफ हिस्से पर सल्फ्यूरिक एसिड डालें। अगर रंग काला हुआ तो सिक्का शुद्ध है और हरा हुआ तो अशुद्ध।
  • असली और नकली सिक्कों की पहचान उसकी खनक से हो जाएगी। धातु पर असली चांदी का सिक्का गिराने पर भारी आवाज आती है, जबकि नकली सिक्का लोहे की तरह खनकेगा।
  • प्राचीन और विक्टोरियन सिक्के गोल व घिसे होंगे, जबकि नकली सिक्कों के किनारे कोर खुरदुरी रहेगी।
  • चांदी असली है परख के लिए आप एक बर्फ का टुकड़ा चांदी पर रखें। किसी दूसरे धातु के मुकाबले चांदी पर रखी बर्फ ज्यादा तेजी से पिघलेगी, क्योंकि थर्मल एनर्जी तेजी से बर्फ में ट्रांसफर होती है।
  • अगर आप चांदी के वर्क को हाथ में रखकर हथेली के बीच रगड़ेंगे, तो यह गायब हो जाएगा। लेकिन अगर चांदी के वर्क में मिलावट है, तो यह एक बॉल के रूप में एकत्र हो जाएगा।
अध्यक्ष सराफा मंडल गणेश वर्मा ने कहा कि ग्राहक सोने या चांदी की खरीदारी करते समय जीएसटी वाले पक्के बिल रसीद को जरूर लें। पक्के बिल पर दुकानदार कभी भी ग्राहकों के साथ धोखा नहीं कर सकते। अगर किसी ग्राहक को लगता है कि उसके पास नकली सामान आ गया है तो वह हिंदी बाजार के हॉलमार्किंग सेंटरों पर गुणवत्ता की जांच भी करवा सकते हैं। इसके अलावा दुकान पर ही बीआईएस हॉलमार्क और गुणवत्ता की जांच भी अपने आभूषण की करवा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed