फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti DM and BJP MLA face to face on issue of corruption

भ्रष्टाचारियों के नाम को लेकर डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश, BJP विधायक ने कहा- नाम बताओ

Wed, 05 Feb 2020 01:10 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती (भानपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती (भानपुर)। Published by: विजय जैन Updated Wed, 05 Feb 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Basti DM and BJP MLA face to face on issue of corruption
भानपुर में विधायक संजय प्रताप जायसवाल के साथ लोगों की शिकायत सुनते डीएम आशुतोष। - फोटो : अमर उजाला

संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को पहुंचे डीएम ने एकाएक तहसील, ब्लाक और थाने से वसूली करने वालों पर रोक लगाने की बात कह दी। जिससे कई लोग सकते में आ गए।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12.10 बजे तहसील पहुंचे विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने भी डीएम के इस बात पर जिम्मेदार अधिकारियों से ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक करने मांग कर दी। कहा यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो डीएम के साथ ही साथ उन्हें भी इसके बारे में अवगत कराया जाए। जिससे ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई कराई जा सके। इस बात पर तहसील परिसर में शाम तक चर्चा होती रही। लोग अंदाजा लगा रहे थे कि डीएम आशुतोष निरंजन ने किसके संबंध में यह बात कही।
विज्ञापन


तहसील समाधान के बाद डीएम पत्रकारों से मुखातिब हुए। स्पष्ट किया कि यह बात उन्होंने किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं कही है। कहा कि जीरो टालरेंस आगेंस्ट करप्शन को लेकर है। इसमें किसी भी लेवल पर ऑफिशियल हो या कोई पब्लिक का भ्रष्टाचार करते मिले तो हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। यही शासन की नीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: कुल 333 शिकायतों में मौके पर निस्तारित हुई 46

जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 333 शिकायतें आईं, इसमें से सिर्फ 46 का निस्तारण हुआ। भानपुर में डीएम आशुतोष निरंजन की मौजूदगी में समस्याएं सुनीं गईं। यहां बिजली, विपणन और विकास विभाग से जुडे़ कई मामलों में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर उन्होंने कड़ी फटकार भी लगाई और मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया।

परसोहिया के किसान रामलौटन की शिकायत थी कि धान खरीद में लापरवाही की गई। डीएम ने शिकायत पर खाद्य विभाग के सोनहा क्रय केन्द्र प्रभारी को हिदायत दी। रामनगर ब्लॉक के असनहरी, नाथू बस्ती और शनिचरा गांव में शौचालय की रकम लाभार्थियों को नहीं मिली और निर्माण कार्य अधूरा रहने पर  एडीओ पंचायत और बीडीओ को फटकारा। संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर कुल 139 मामले आए। इसमें से मौके पर मात्र 23 का ही निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एएसपी पकंज कुमार, सीएमओ जेपी.त्रिपाठी सहित एसडीएम आशाराम वर्मा, तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील में एडीएम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। 59 लोगों ने प्रार्थनापत्र दिया। इसमें आठ लोगों की समस्याओं का ही समाधान हो सका। रुधौली में एसडीएम की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। 43 शिकायतों में सिर्फ सात का समाधान मिला। इसी तरह हर्रैया में 92 मामलों में सिर्फ आठ का ही निस्तारण हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed