{"_id":"6200f0658b088d11f25ba6c9","slug":"basti-child-dies-after-being-hit-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कार की ठोकर से घायल बच्चे की मौत, एक अन्य घायल हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कार की ठोकर से घायल बच्चे की मौत, एक अन्य घायल हालत गंभीर
Mon, 07 Feb 2022 03:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:41 PM IST
सार
थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि कार को पटेल चौक के पास से कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज-भिटिया मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से घायल बच्चे की रविवार देर रात मौत हो गई। उसका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए हादसे में अशरफ (12) पुत्र मोहम्मद हनीफ, हसन (12) पुत्र राउफ निवासी वाल्टरगंज कस्बा, अमन (12) पुत्र तिलकराम तथा सूरज (18) पुत्र निवासी गण भरौली घायल हो गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से अशरफ और हसन को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां अशरफ की मौत हो गई।
विज्ञापन
हसन का अब भी लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उधर बेटे की मौत की खबर से अशरफ की मां शकीला खातून, बहन हिना तथा भाई वारिस, मकदूम सहित पूरे परिवार रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे में कार का पीछा कर रहे बाइक सवार मो. कासिफ तथा अज्जू मोदनवाल निवासी गण कस्बा वाल्टरगंज भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि कार को पटेल चौक के पास से कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।