फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में कोरोनाः हॉटस्पॉट बनकर उभरा बस्ती और संतकबीरनगर, इन्होंने बिगाड़ा पूरा 'खेल'

Sun, 10 May 2020 09:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Basti and Santakbirnagar emerged as Corona's hot spot in Purvanchal
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

बस्ती और गोरखपुर मंडल में कोरोना वायरस से संक्रमण के 90 फीसदी मामले मुंबई और नई दिल्ली से यहां आए लोगों से संबंधित हैं। आईसीएमआर के मुताबिक जितने भी पॉजिटिव केस मिले हैं, उन सबका यात्रा इतिहास है। स्थानीय स्तर पर वायरस कोविड-19 का प्रकोप नहीं था। दोनों मंडल में अब तक कोरोना के 106 मामले सामने आए हैं। इसमें से एक की मौत हुई थी। 30 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Basti and Santakbirnagar emerged as Corona's hot spot in Purvanchal
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

देश के दूसरे शहरों से आने वाले कोरोना संक्रमितों ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में मुश्किल बढ़ा दी है। बस्ती और संतकबीरनगर पूर्वांचल में कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। दूसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने से पहले गोरखपुर, देवरिया और सिद्धार्थनगर तो तीसरे चरण के  लॉकडाउन में कुशीनगर से ग्रीन जोन का दर्जा छिन गया। इन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। दरअसल, कहने को सीमाएं सील हैं, लेकिन एंबुलेंस या फिर दूसरी गाड़ियों के  जरिए बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी है। देर रात ट्रकों में भरकर प्रवासी आते हैं, फिर बिना स्कैनिंग, कोरोना जांच के शहर, ग्रामीण क्षेत्र में चले जाते हैं। इससे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Basti and Santakbirnagar emerged as Corona's hot spot in Purvanchal
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर में अब तक 32 मामले सामने आ चुके हैं। पहला एक्टिव केस दुधारा क्षेत्र के चोरहा गांव में मिला था। 71 वर्षीय बुजुर्ग नई दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आया था लेकिन छुपकर रह रहा था। मगहर के जिस युवक को दूसरा कोरोना पॉजिटिव बताया गया, वह देवबंद के मदरसे से आया था। बाद में जांच कराई गई तो युवक के 20 सगे-संबंधी भी कोरोना पॉजिटिव मिले। मुंबई, दिल्ली से आए पांच और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दूसरे पॉजिटिव मरीजों का भी यात्रा इतिहास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basti and Santakbirnagar emerged as Corona's hot spot in Purvanchal
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

बस्ती में अब तक संक्रमण के 41 मामले सामने आ चुके हैं। एक युवक की मौत हुई थी। इसका यात्रा इतिहास तो नहीं मिल पाया था लेकिन कोरोना पॉजिटिव सगे-संबंधियों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। तुरकहिया के इस युवक के संपर्क में आने से 18 सगे-संबंधी कोरोना की चपेट  में आए थे। इसमें तीन महीने का मासूम भी शामिल था। 22 मरीज ठीक हो चुके हैं। बस्ती में अब भी 18 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना के जो भी पॉजिटिव केस मिले, उसमें से ज्यादातर का यात्रा इतिहास मुंबई का था।

विज्ञापन
Basti and Santakbirnagar emerged as Corona's hot spot in Purvanchal
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले के हाटा बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण का जो पहला मामला मिला, वह नई दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से इलाज कराके एंबुलेंस से लौटा था। कोरोना पॉजिटिव बांसगांव की महिला भी नई दिल्ली से आई है। चौंकाने वाली बात यह थी कि महिला में कोरोना के लक्षण नहीं थे। मुंबई से एंबुलेंस के जरिए आने वाला बिछिया का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। नेपाल मूल का यह व्यक्ति रेलवे कर्मचारी है। अब मुंबई से ही गोरखपुर आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed