{"_id":"60b37ce98ebc3e34fe05dfe1","slug":"baroda-up-bank-will-get-413-officers-after-list-of-successful-candidates-in-examination-conducted-by-ibps","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: बड़ौदा यूपी बैंक को मिलेंगे 413 अधिकारी, दूर होगी अधिकारियों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: बड़ौदा यूपी बैंक को मिलेंगे 413 अधिकारी, दूर होगी अधिकारियों की कमी
Sun, 30 May 2021 05:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 May 2021 05:24 PM IST
सार
आईबीपीएस की ओर से आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी, सात जून को योगदान का निर्देश।
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले महीने बड़ौदा यूपी बैंक को 400 से भी ज्यादा प्रोबेशनरी ऑफिसर मिल जाएंगे। आईबीपीएस की ओर से आयोजित परीक्षा के बाद सभी सफल इन अधिकारियों को सात जून को योगदान देने का निर्देश मुख्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है।
राज्य के तीन ग्रामीण बैंक जिसमें पूर्वांचल ग्रामीण बैंक, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक का विलय अप्रैल 2020 में बड़ौदा यूपी बैंक के रूप में हुआ था। इसका मुख्यालय गोरखपुर में है।
बैंक के विलय के बाद शाखाओं की संख्या बढ़कर 1983 और कार्य क्षेत्र का विस्तार 31 जिलों में हो गया। परन्तु स्टाफ की संख्या लगभग 8500 ही रही। बड़े पैमाने पर सेवानिवृत्ति और कुछ कर्मियों द्वारा इस्तीफा देकर अन्य बैंकों में जाने के कारण स्टाफ की भारी कमी हो गई।
विज्ञापन
परिणामस्वरूप बैंक ने अधिकारी संवर्ग एक की भर्ती के लिए आईबीपीएस के माध्यम से रिक्तियों के लिए परीक्षा और अन्तर्विक्षा लेने के पश्चात 413 सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की।
शनिवार को सभी 413 अभ्यर्थियों को ईमेल भेजकर सात जून को योगदान करने की सूचना दी गई है। बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह और पूर्ववर्ती पूर्वांचल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री पवन कुमार त्रिपाठी ने अधिकारी संवर्ग में बहाली कर बैंक को स्टाफ की कमी से उबारने के लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया है साथ ही योगदान कर रहे तमाम 413 पी ओ का स्वागत किया है।